फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   misdeed with 9 year old girl in farrukhabad

युवक ने मासूम को बनाया दुष्कर्म का शिकार, बच्ची ने घर पहुंच रोते हुए मां को बताई पूरी बात

Tue, 05 Nov 2019 07:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 05 Nov 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
misdeed with 9 year old girl in farrukhabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
फर्रुखाबाद के नवाबगंज में एक पड़ोसी युवक सोमवार देर शाम को नाना के घर रह रही नौ वर्षीय बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर बुला ले गया। मौका देखकर उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर युवक भाग निकला।
विज्ञापन


बच्ची रोती हुई घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। मंगलवार को पीड़िता की नानी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। जिला एटा थाना जैथरा निवासी बच्ची के पिता की काफी पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद से वह मां के साथ नाना के घर नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रही है। सोमवार देर शाम को उसकी मां व नानी घर में थीं। तभी पड़ोसी 20 वर्षीय रंजीत उसे खिलाने के बहाने से अपने घर बुला ले गया। रंजीत ने मौका देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। बच्ची रोती हुई घर पहुंची और मां और नानी को जानकारी दी। बदनामी की बात कहकर रात भर पंचायत चलती रही। मंगलवार सुबह नानी ने रंजीत के खिलाफ नातिन से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और आरोपी की तलाश में दबिश दी। आरोपी घर पर नहीं मिला। एसओ वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed