फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with 16 year old girl in jalaun

ग्यारहवीं की छात्रा के साथ गांव के ही दो लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 18 Aug 2019 05:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 18 Aug 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
misdeed with 16 year old girl in jalaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
जालौन में ग्यारहवीं की छात्रा के साथ गांव के ही दो लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों का आरोप है कि बेटी सुबह स्कूल जा रही थी तभी स्कूल गेट के पास से ही गांव के ही बाइक सवार दो युवकों ने बेटी को अगवा कर लिया और झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बेटी संग मारपीट भी की गई है।
विज्ञापन


परिजनों ने दोनों लड़कों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं कोतवाल राम सहाय सिंह का कहना है कि छात्रा के साथ मारपीट तो हुई है पर मामला दुष्कर्म का नहीं है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह उसकी 11वीं में पढ़ने वाली बेटी पैदल घर से स्कूल के लिए निकली।
विज्ञापन


जैसे ही बेटी स्कूल गेट के पास पहुंची तभी गांव निवासी दो युवक बाइक से पहुंचे और बेटी को जबरन अपनी बाइक में बैठाकर बीहड़ में ले गए। विरोध करने पर मारकर कर झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने जब छात्रा को बदहवासी की हालत में देखा तो नाम पता पूछकर परिजनों को सूचना दी। छात्रा के चेहरे पर पिटाई से चोटों के निशान भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने पूरी आपबीती परिजनों को बताई। देर शाम परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले जब पुलिस ने छात्रा के कालेज में जागरुकता अभियान चलाया था, उस वक्त छात्राओं ने कालेज के आसपास शोहदों के घूमने की शिकायत की थी। इसके बाद भी थाना पुलिस ने कालेज के आसपास कोई सख्ती नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed