फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with 14 year girl in auraiya

यूपी के औरैया में नाबालिग को बनाया सामूहिक दुष्कर्म शिकार, पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

Thu, 01 Aug 2019 09:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 01 Aug 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
misdeed with 14 year girl in auraiya
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम में शौच को गई किशोरी से बुधवार की रात चार युवकाें ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली में बैठा लिया गया है। 
विज्ञापन


14 वर्षीय किशोरी के पिता ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 31 जुलाई की रात लगभग नौ बजे उसकी पुत्री शौच के लिए मैदान गई हुई थी। वहां आरिफ पुत्र सुलेमान व बंटी पुत्र वीरेंद्र के अलावा दो अज्ञात युवकों ने अंधेरा पाकर उसकी पुत्री को मैदान में पकड़ लिया और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि जब उसकी पुत्री के चिल्लाने की आवाज आई तो उसकी मां दौड़कर मैदान की तरफ गई। जहां उसकी पुत्री मैदान के पास बनी पानी की टंकी के पास अस्त-व्यस्त अवस्था में मिली। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली के एसएसआई शशांक राजपूत ने बताया कि मामले की रिपोर्ट सामूहिक दुष्कर्म की धारा में दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। कुछ लोगों को कोतवाली में पूछताछ के लिए लाया गया है। अभी आरोपी नहीं पकड़े जा सके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed