फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with 13 year old girl in kannauj

कन्नौज: हकीम बनकर गांव में आए अधेड़ ने नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी को बनाया हवस का शिकार

Thu, 29 Aug 2019 08:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 29 Aug 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
misdeed with 13 year old girl in kannauj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

कन्नौज में घर में ठहरे एक अधेड़ ने किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार ने पड़ोसियों के साथ मिलकर आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। आरोपी हकीम बनकर पीड़िता के घर में दाखिल हुआ था। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर्वा गांव निवासी श्रीकृष्ण (50) पुत्र रामकृष्ण क्षेत्र के एक गांव में पहुंचा। उसने महिलाओं को जड़ी-बूटी देकर बीमारियाें को ठीक करने का झांसा दिया। महिलाओं की हस्तरेखा देखकर तीन दिन तक इलाज करने का बहाना बनाया। उसने एक परिवार से तीन दिन तक घर में रुकने की इजाजत मांगी।

विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिला दुष्कर्म करने से बिगड़ी किशोरी की हालत

परिवार ने उसे घर में ठहरा लिया। बुधवार रात को श्रीकृष्ण ने गृहस्वामी की 13 वर्षीय बेटी को नशीला पदार्थ खिला दिया। चक्कर आने पर किशोरी छत पर सोने चली गई। थोड़ी देर बाद अधेड़ छत पर पहुंचा। उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। इससे किशोरी की हालत बिगड़ गई।

गलत हरकत करते हुए परिवार के लोगों ने भी देख लिया। इन्होंने शोर मचा दिया। इस पर आरोपी छत से कूदकर भागने लगा। लोगों ने उसे पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी पर सीओ सुबोध जायसवाल और कोतवाल टीपी वर्मा पहुंच गए।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल कालेज में भर्ती कराने के बाद पिता की तहरीर पर श्रीकृष्ण के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। सीओ ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed