{"_id":"5d0cfd108ebc3e246a0782d7","slug":"misdeed-with-13-year-old-girl-in-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गांव में चल रही थी नौटंकी, घर में किशोरी को अकेला देख युवक ने किया दुष्कर्म, मोबाइल कपड़े छोड़ भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में चल रही थी नौटंकी, घर में किशोरी को अकेला देख युवक ने किया दुष्कर्म, मोबाइल कपड़े छोड़ भागा
Fri, 21 Jun 2019 09:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 21 Jun 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के एक गांव में गुरुवार रात घर में अकेली सो रही 13 वर्षीय छात्रा से ननिहाल में रह रहे युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के ताऊ के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गया। हड़बड़ाहट में आरोपी अपने कपड़े व मोबाइल छोड़ गया। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छात्रा को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
थानाक्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात नौटंकी का कार्यक्रम चल रहा था। नौटंकी देखने के लिए गांव के अधिकतर लोग पहुंचे। इसी बीच ननिहाल में रह रहा मौदहा क्षेत्र के विगहना गांव निवासी अखिलेश ने घर के आंगन में अकेली सो रही किशोरी से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया।

छात्रा के चीख नौटंकी के आवाज के आगे दब गई। मकान के बगल वाले कमरे में सो रहे ताऊ को आहट सुनाई दी, तो वह जागकर मौके पर पहुंचा। इस पर आरोपी युवक उसे धक्का देकर भाग निकला। घटना की सूचना पाकर यूपी 100 की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद पीड़िता को लेकर सुबह थाने में आने की बात कही।
कानपुर में रहकर मजदूरी कर रहे पीड़िता के मां-बाप भी आ गए। थाने पहुंचे पिता ने तहरीर देकर आरोपी युवक अखिलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण को भेजा है। पुलिस ने आरोपी के वस्त्र व मोबाइल बरामद कर लिए हैं। थानाध्यक्ष गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तार को पुलिस छापेमारी कर रही है।