फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed victim suicide in Kanpur, four policemen suspended

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने की खुदकुशी, एसएसपी ने इंस्पेक्टर व चौकी प्रभारी समेत चार को निलंबित किया

Sat, 10 Aug 2019 01:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Aug 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
misdeed victim suicide in Kanpur, four policemen suspended
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
रायपुरवा में शुक्रवार रात आरोपियों से तंग आकर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जब शव उठवाने की कोशिश की तो परिजन पुलिस से भिड़ गए। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा किया।
विज्ञापन


एसपी पूर्वी समेत अन्य अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया। तब शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में एसएसपी अनंत देव ने इंस्पेक्टर रायपुरवा, चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


बताते चलें कि रायपुरवा निवासी एक कारपेंटर की 13 वर्षीय बेटी को 13 जुलाई को इलाकाई निवासी दो सगे भाई वासिफ और वसाफ रात को अगवा कर ले गए थे। एक अन्य दोस्त श्यामू उर्फ सम्मू के साथ मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। 14 जुलाई को किशोरी बेसुध हालत में घर पहुंची तो परिजन थाने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कई बार चक्कर लगाने के बाद 27 जुलाई को रायपुरवा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की लेकिन अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे सभी परिजन घर के बाहर थे इसी दौरान पीड़िता ने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल, सीओ अनवरगंज सहित आधा दर्जन थानों का फोर्स वहां पहुंची पर आक्रोशित परिजन शव न उठाने पर अड़ गए। करीब डेढ़ घंटे तक बवाल चलता रहा। रात करीब दस बजे सभी को शांत कराया गया। तब शव उठाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed