फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed of lab technician on the pretext of marriage, threat to defame her on social media, report registered

Kanpur: शादी का झांसा देकर लैब टेक्नीशियन से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 30 Dec 2023 04:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 30 Dec 2023 04:11 PM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में लैब टेक्नीशियन से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
misdeed of lab technician on the pretext of marriage, threat to defame her on social media, report registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक ने लैब टेक्नीशियन के पद पर काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर बदनाम करने की धमकी दी।

विज्ञापन

पीड़िता ने कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मूलरूप से कानपुर देहात निवासी युवती कल्याणपुर के नया शिवली रोड स्थित गीतांजलि डायग्नोस्टिक सेंटर में लैब टेक्नीशियन के पद पर काम करती थी। युवती का आरोप है कि सेंटर संचालक प्रदीप यादव उर्फ चिंटू उसे बहाने से अपने घर ले गया।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। शादी की तैयारियों के नाम पर दो लाख रुपये भी ऐंठ लिए।  कुछ दिन बाद जेल में बंद अपने भाई को छुड़ाने के नाम पर और रुपये मांगने लगा। आरोप है युवती द्वारा रुपये न होने की बात कहने पर प्रदीप ने शादी से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच
इस पर दोनों में काफी कहासुनी हुई। आरोप है कि सोशल मीडिया पर उसके फोटो व वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। कल्याणपुर थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed