फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed case on unnao bjp mla kuldeep singh, aunt of teenager died in road accident, victim injured

उन्नावः दुष्कर्म पीड़िता की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर, चाची-मौसी की मौत

Mon, 29 Jul 2019 01:18 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 29 Jul 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
misdeed case on unnao bjp mla kuldeep singh, aunt of teenager died in road accident, victim injured
- फोटो : amar ujala

उन्नाव दुष्कर्म मामले की पीड़िता की कार को रायबरेली में एक ट्रक ने रविवार को टक्कर मार दी। हादसे में पीड़िता व उसका वकील घायल हो गए, जबकि चाची व मौसी की मौत हो गई। पीड़िता व वकील को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में वेंटिलेटर पर रखा गया है।

विज्ञापन


हादसा उस वक्त हुआ जब पीड़िता कार से रायबरेली जिला जेल में बंद अपने चाचा से मिलने जा रही थी। घायल पीड़िता से दुष्कर्म मामले में ही भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर जेल में बंद है। वहीं, पीड़िता का चाचा सेंगर के भाई अतुल सिंह पर जानलेवा हमले में सजायाफ्ता है।
विज्ञापन


दुष्कर्म पीड़िता, चाची व उनकी बहन और वकील महेंद्र सिंह के साथ कार से रायबरेली जा रहे थे। गुरुख्शगंज थाना क्षेत्र में रायबरेली-लालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुल्तानपुर खेड़ा गांव के मोड़ के पास दोपहर करीब एक बजे सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई जहां मौसी की मौत हो गई। बाकी तीनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। ट्रॉमा में चाची की भी मौत हो गई। एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

सुरक्षाकर्मी साथ न होने की जांच शुरू

misdeed case on unnao bjp mla kuldeep singh, aunt of teenager died in road accident, victim injured
इसी ट्रक ने मारी थी कार में टक्कर - फोटो : अमर उजाला

एडीजी राजीव कृष्ण ने पीड़िता के साथ हादसे के वक्त सुरक्षाकर्मियों के न होने की जांच एसपी उन्नाव को सौंपी है। हालांकि उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच-पड़ताल में सामने आया है कि कार में जगह न होने के चलते लोग सुरक्षाकर्मियों को साथ नहीं ले गए।

उन्होंने कहा कि एसपी की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। हादसा या साजिश पर उन्होंने कहा कि पीड़िता के परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हादसे की सीबीआई जांच कराई जाए: अखिलेश

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि यह हत्या की आशंका भी हो सकती है। इसलिए सरकार हादसे की सीबीआई जांच कराए।

इलाज में जुटे चिकित्सक
केजीएमयू के मीडिया प्रभारी प्रो. संदीप तिवारी ने बताया कि एक को महिला ब्राटडेड लाया गया थी। एक युवती एवं अधेड़ को वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम बचाने के प्रयास में लगी हुई है। अभी कुछ भी कहना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed