{"_id":"669e98389837f83aa20c1412","slug":"miscreants-took-couple-hostage-and-looted-jewelery-worth-rs-12-lakh-along-with-cash-in-kanpur-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आधी रात के बाद घर में घुसे बदमाश, हाथ-पैर बांध महिला के मुंह में ठूसा कपड़ा, नकदी समेत लूटे 12 लाख के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आधी रात के बाद घर में घुसे बदमाश, हाथ-पैर बांध महिला के मुंह में ठूसा कपड़ा, नकदी समेत लूटे 12 लाख के गहने
Mon, 22 Jul 2024 11:05 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:05 PM IST
सार
कानपुर जिले के अकबराबाद में बदमाशों ने घर में घुसकर पती को बंधक बना लिया। इसके बाद नकदी समेत 12 लाख के गहने लूटकर फरार हो गए। महिला के हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूस दिया। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहररी के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मूसानगर थाना क्षेत्र के अकबराबाद में रविवार की रात बदमाश घर में घुसकर दंपती को बंधक बनाकर बीस हजार की नकदी समेत 12 लाख के गहने लूट ले गए। एएसपी, सीओ ने फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस घटना में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
अकबराबाद निवासी करुणा देवी पत्नी रामनाथ ने बताया कि वह रविवार की रात घर के अंदर खुले बरामदे में सो रही थी। पति पास के कमरे में सो रहे थे। रात तीन बजे करीब पांच से छह बदमाश घर में घुस आए। जिस कमरे में पति सो रहे थे उस कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद उसके पास आकर रॉड से मारपीट कर गहने व नकदी की जानकारी करने लगे और कनपटी में तमंचा सटा दिया। जानकारी नहीं देने पर मारपीट करते हुए गले से मंगलसूत्र, बाला, अंगूठी और तोड़ियां उतार ली। इसी बीच तीन बदमाश छत से चढ़कर आंगन में कूद गए। दो कनपटी में तमंचा सटाए हुए अलमारी की चाबी मांगते रहे। नहीं बताने पर मारपीट करते हुए मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
इसके बाद एक चुनरी से हाथ पैर बांधने के बाद उसके मुंह कपड़ा ठूस दिया। बदमाश अलमारी का लॉकर तोड़कर बहू व उसके करीब 12 लाख कीमत के गहने व 20 हजार रुपये ले गए। बताया कि सभी बदमाश चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए थे। जिससे वह उन्हें पहचान भी नहीं सकी। बताया कि बेटा आशीष कुमार रेलवे में मैनेजर है, जिसकी भोपाल में तैनाती है। वह पति के साथ घर पर रहती है। भोर पहर जब पति उठे तो दरवाजे की कुंडी बाहर से लगी मिली। वह आवाज देते रहे, मगर मुंह में कपड़ा ठुसा होने पर वह बोल नहीं पाई।
विज्ञापन
इसके बाद पति ने पड़ोसी को फोन कर पड़ोसी को बुलाया। पति के बाहर आने पर वह छूट सकी और इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। एएसपी राजेश पांडेय और सीओ संजय सिंह ने पहुंचकर जांच की। करुणा ने थाने में लूट की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि महिला दो बार घटना में बदलाव कर चुकी है। घटना की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। घायल महिला को इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं, सीओ संजय सिंह ने बताया कि खुलासे के लिए टीम लगाई गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों को नहीं लगी भनक, आधे घंटे की लूटपाट
अकबराबाद में किसान रामनाथ के घर हुई लूटपाट की जानकारी गांव के लोगों को नहीं लग सकी। रामनाथ ने बताया कि उसका घर गांव के बाहर खेतों में बना है। गांव के अंदर से ही रास्ता है। लोगों की आवाजाही भी कम होती है। पत्नी के अनुसार घर में बदमाशों ने करीब आधा घंटा तक लूटपाट की।