Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Miscreants held a young man captive and left him bloodied; one arrested.

Kanpur News: बदमाशों ने युवक को बंधक बनाकर किया लहूलुहान, एक गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2026 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Miscreants held a young man captive and left him bloodied; one arrested.
कानपुर। चकेरी में त्रिमूर्ति मंदिर के पास प्लाॅट के दिए गए पैसे मांगने पर एटीएम हैकर ने युवक को घर में बंधक बनाकर अपने साथियों संग जमकर पीटा। सरिया, लाठी-डंडे से पीटने के बाद धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल का हैलट में इलाज चल रहा है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जाजमऊ जेके कॉलोनी निवासी गौरव गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सुभाष रोड निवासी मनीष द्विवेदी उर्फ टीटू पंडित से प्लाॅट खरीदने के लिए दो लाख रुपये दिए थे। प्लॉट न दिला पाने पर रुपये मांगने पर टीटू टालमटोल कर रहा था। आरोप है कि टीटू ने रविवार रात उसे रुपये देने के लिए घर बुलाया। वहां एटीएम हैकर मनीष द्विवेदी उर्फ टीटू पंडित, टॉप 10 अपराधी साहिल ठाकुर, सोनू शर्मा उर्फ गांधी, तुषार शर्मा, प्रदीप शर्मा उर्फ मंडोले, यश द्विवेदी व पांच अज्ञात ने गालीगलौज की। घर में बंधक बनाकर पीटा।
विज्ञापन

धारदार हथियार से हमला किया जिससे गौरव के सिर के बांई तरफ घाव हो गया। हैलट में उसे 14 टांके लगाए गए। घटना के दौरान जाम भी लग गया था। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोनू शर्मा उर्फ गांधी को बुधवार को सुभाष रोड से गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी मनीष उर्फ टीटू पंडित एटीएम हैकर है। उसके खिलाफ चकेरी थाने के अलावा कई राज्यों में एटीएम से चोरी के मामले दर्ज हैं। उसका एक गैंग भी रजिस्टर्ड है। वहीं, साहिल ठाकुर पर हत्या के प्रयास, विस्फोटक अधिनियम समेत कई मामले दर्ज हैं। पूर्व में उसको चकेरी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed