{"_id":"613ec3488ebc3ef2c07144e6","slug":"miscreants-attacked-on-soldier-wife-and-three-daughters-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: औरैया में फौजी के घर पर हमला, पत्नी और तीन बेटियों को किया मरणासन्न, एक के बाद एक किए कई वार, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: औरैया में फौजी के घर पर हमला, पत्नी और तीन बेटियों को किया मरणासन्न, एक के बाद एक किए कई वार, हालत गंभीर
Mon, 13 Sep 2021 08:49 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 13 Sep 2021 08:49 AM IST
सार
औरेया जिले में एक फौजी के घर बदमाशों जमकर कहर बरपाया। समर्थपुर में फौजी के घर बदमाशों ने पत्नी और तीन बेटियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में सदर कोतवाली अंतर्गत समर्थपुर में रविवार की रात फौजी के घर पर असलहों से लैस हमलावरों ने धावा बोल दिया। छत पर सो रही फौजी की पत्नी और तीन बेटियों को हथियारों से वार कर मरणासन्न कर दिया। पास में लेटे बच्चे के जागने पर हमलावर भाग गए।
घटना की वजह पता नहीं चल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समर्थपुर में फौजी विजयपाल सिंह का मकान है। वह अहमदनगर महाराष्ट्र में तैनात हैं। परिवार में पत्नी रोली (32), पुत्री निशा (14), क्षमा व छवि व बेटा सुधीर (6) हैं।
रविवार रात सभी दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। रात एक बजे के करीब पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान के सहारे से छत से आए हमलावरों ने रोली व उनकी तीनों बेटियों पर असलहों से ताबड़तोड़ कई वार किए। इस दौरान मासूम सुधीर जाग गया तो बदमाश चारों को खून से लथपथ छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
रात दो बजे के करीब सुधीर के रोने पर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने सुधीर के पिता विजय सिंह को घटना की जानकारी दी। रात में ही सीओ सुरेंद्र नाथ यादव, कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
रोली व उनकी तीनों बेटियों को 50 शय्या अस्पताल भेजा गया। जहां से उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। सीओ सुरेंद्र नाथ ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए गए हैं। घायलों के होश में आने के बाद स्थिति साफ होगी।