{"_id":"692b4d3ff5e0a5462a03e040","slug":"miscreant-robs-young-man-by-posing-as-rider-of-bike-taxi-company-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1343864-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बाइक टैक्सी कंपनी का राइडर बनकर बदमाश ने युवक को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बाइक टैक्सी कंपनी का राइडर बनकर बदमाश ने युवक को लूटा
विज्ञापन
कानपुर। रामादेवी चौराहे पर एक बाइक टैक्सी कंपनी का राइडर बनकर बदमाश ने अपने साथी के साथ मिलकर युवक को लूट लिया। वारदात बीते गुरुवार की देर रात करीब 2:30 बजे की है। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कल्याणपुर के नानकारी निवासी युवक कुलजीत शर्मा मोबाइल टावरों के जेनरेटर की सर्विस करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बीते 27 नवंबर की रात करीब 2:30 बजे चारबाग से निजी वाहन से रामादेवी चौराहे पर उतरे। यहां उन्होंने फतेहपुर जाने वाली रोड पर चाय पी और वहीं से बाइक टैक्सी के एप से राइड बुक करने का प्रयास किया। दुकान पर एक अन्य युवक बैठा था। उसने खुद को बाइक टैक्सी का राइडर बताया। 250 रुपये में घर तक छोड़ने के लिए तैयार हो गया।
कुलदीप के मुताबिक बाइक सवार उन्हें फतेहपुर की ओर ले जाने लगा। उन्होंने विरोध किया तो आगे वाले कट से मोड़कर आने की बात कही। कुछ दूरी पर रास्ते में राइडर ने एक और युवक को अपना दोस्त बताकर पास में ही छोड़ने की बात कहकर बैठा लिया। आरोप है कि कुछ दूर जाते ही पीछे बैठे युवक ने उसके गले पर चाकू लगा दी। एयरपोर्ट के नजदीक सुनसान जगह पर पीटने के बाद बैग और दोनों मोबाइल लूट लिया। रामादेवी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।