फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mirage and sukhoi will land on agra expressway

आज आगरा एक्सप्रेस-वे पर उतरेंगे मिराज और सुखोई

Fri, 18 Nov 2016 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 18 Nov 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
mirage and sukhoi will land on agra expressway
डेमो
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंग व टेकऑफ के प्रर्दशन के लिए वायुसेना ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर दीपक कुमार ने एयर स्ट्रिप का जायजा लिया। देर शाम क्रैश फायर फाइटिंग और राडार टीम पहुंची। एसपी ने बताया कि सुबह 8:30 बजे टीम खंभौली पहुंचेगी। करीब 11 बजे प्लेन आ जाएंगे। रिहर्सल के चलते 18 व 19 नवंबर को एक्सप्रेस वे पर कोई वाहन नहीं चलेगा।
विज्ञापन


21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। वह यहां एक जनसभा भी करेंगे। एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ तहसील के खंभौली गांव के पास 14 किमी लंबी एयर स्ट्र्पि बनाई गई है। इस एयर स्ट्रिप के तीन किमी हिस्से की रोड सीमेंट से बनी है। यहां से जरूरत पड़ने पर वायुसेना के लड़ाकू विमान उतर और उड़ान भर सकेंगे।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए मुख्यमंत्री की मौजूदगी में वायुसेना के 11 फाइटर प्लेन यहां उतरने और उड़ान भरने के प्रदर्शन के साथ ही करतब दिखाएंगे। गुरुवार को  स्क्वाड्रन लीडर दीपक कुमार ने हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। आपात स्थिति होने पर उससे निपटने के लिए देर शाम क्रैश फायर फाइटिंग टीम व्हेकिल के साथ यहां पहुंच गई। इस व्हेकिल में एक साथ 24 हजार लीटर पानी भरा जाता है। राडार टीम ने भी अपना काम शुरू कर दिया है। एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे से रिहर्सल शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed