UP: संबंधों की मर्यादा टूटी…रोज होती थी हैवानियत, घर से बाहर नहीं आती थीं सिसकियां, ये है नाबालिग की दास्तां
Auraiya News: पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसके पिता, बाबा और चाचा उसकी मां का शारीरिक शोषण करते थे। इसके चलते कुछ समय पहले मां उसे साथ लेकर दिल्ली चली गई थी। कुछ समय पहले पिता और चाचा दिल्ली पहुंचकर उसे अपने साथ गांव ले आए। आरोप है कि करीब एक साल से अक्सर बाबा खेत में, चाचा कमरे में अकेला पाकर और पिता ने हाथ-पैर बांधकर जबरन उससे दरिंदगी शुरू कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बच्चों की परवरिश में परिजनों का अहम योगदान होता है। सामाजिक संबंधों के ताने-बाने में बाबा का दुलार, पिता की ममता और चाचा के लाड़ से बच्चों का बचपन निखरता है, लेकिन बिधूना में नाबालिग से हुई दुष्कर्म की घटना ने संबंधों की मर्यादा तोड़ दी। आरोपियों ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। यह खबर मन व्यथित करने वाली रही।
12 साल की नाबालिग गर्भ से हो गई। इसके लिए परिजनों पर आरोप है। बाबा, पापा और चाचा ने ही नाबालिग को हवस का शिकार बना लिया। लगातार शोषण कर रहे थे। परिवार के संबंधों की मर्यादा टूटी। हैवानियत की हदें भी पार हो गई। पढ़ने, लिखने और खेलने वाले दिनों में मासूम बार-बार दुष्कर्म की हैवानियत से गुजर रही थी।
मौसी का हृदय कांपा, तो उजागर हुई करतूत
आलम यह रहा कि पीड़िता की सिसकियां घर आंगन से बाहर तक नहीं पहुंच रही थीं। गनीमत रही कि किसी तरह नाबालिग मौसी के पास पहुंच गई। दूसरी मां के तौर मौसी का हृदय कांपा तो हैवान परिजनों की करतूत उजागर हुई। कोतवाली पूरा मामला पहुंचा। अब परत दर परत इस हैवानियत का खुलासा होगा। आरोपियों पर शिकंजा कसा जाएगा। लेकिन इस सब के बीच एक मासूम बचपन की असहनीय पीढ़ा से गुजरी।
ये है पूरा मामला
औरैया जिले में अपनी मौसी के साथ गुरुवार शाम बिधूना कोतवाली पहुंची 12 वर्षीय किशोरी ने अपने बाबा, पिता और चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उसने दो माह की गर्भवती होने की भी बात बताई। इस पर हरकत में आई पुलिस ने किशोरी से तहरीर लेकर पूछताछ शुरू की। वहीं, उच्चाधिकारियों ने मामला संज्ञान में आने पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया।
पिता, बाबा और चाचा उसकी मां का शारीरिक शोषण करते थे
पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बिधूना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के 40 वर्षीय पिता किसानी करते हैं। बाबा (60), चाचा (35) बकरियां चराते हैं। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसके पिता, बाबा और चाचा उसकी मां का शारीरिक शोषण करते थे।
हाथ-पैर बांधकर जबरन दरिंदगी की
इसके चलते कुछ समय पहले मां उसे साथ लेकर दिल्ली चली गई थी। कुछ समय पहले पिता और चाचा दिल्ली पहुंचकर उसे अपने साथ गांव ले आए। आरोप है कि करीब एक साल से अक्सर बाबा खेत में, चाचा कमरे में अकेला पाकर और पिता ने हाथ-पैर बांधकर जबरन उससे दरिंदगी शुरू कर दी।
पीड़िता दो माह की गर्भवती है
किसी से कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके चलते उसने किसी से कुछ नहीं बताया और सब कुछ सहती रही। हाल ही में उसे पता चला कि वह दो माह की गर्भवती है। यह बात तीनों आरोपियों को पता चली तो उन्होंने पीटना शुरू किया। हत्या की योजना बनाना शुरू कर दी।
आरोपी पिता और चाचा को हिरासत में लिया
इस बीच किशोरी ने हिम्मत जुटाकर दिबियापुर में रहने वाली अपनी मौसी के यहां पहुंचकर उन्हें सारी बात बताई। इसके बाद गुरुवार को मौसी नाबालिग को साथ लेकर कोतवाली पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पिता और चाचा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
बिधूना कोतवाली में एक नाबालिग ने अपने बाबा, पिता व चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। नाबालिग के दो माह के गर्भ से होने की बात भी सामने आई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। -आलोक मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक