फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minor girls moleted in Varanasi hotel, two arrested

Kanpur: नाबालिग छात्राओं से वाराणसी के होटल में दुष्कर्म, चार दिन पहले छोड़ कर गईं थीं घर, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Aug 2023 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 28 Aug 2023 06:23 AM IST
सार

Kanpur Crime: एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि किशोरियों से दुष्कर्म करने वाले आरोपित रवि गुप्ता और उन्हें होटल का कमरा देने वाले होटल मैनेजर धीरज गुप्ता को गिरफ्तार कर शहर लाया गया है। फरार आरोपी आरिफ की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Minor girls moleted in Varanasi hotel, two arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौबस्ता पुलिस ने घर से नाराज होकर भागी दो किशोरियों को बरामद किया है। दोनों किशोरियां वाराणसी गई थीं, जहां आटो चालकों ने उन्हें झांसे में लेकर उनसे दुष्कर्म किया। किसी तरह एक किशोरी ने भागकर घर पहुंच परिजनों को पूरी बात बताई।

विज्ञापन

इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने दूसरी किशोरी को भी बरामद कर लिया। पुलिस एक आरोपी व होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर देर रात शहर लेकर पहुंची। नौबस्ता की दो किशरियां परिजन हाईस्कूल और कक्षा 9 की दो छात्राएं परिजनों से नाराज होकर बीती 24 अगस्त को घर से चली गई थीं।
विज्ञापन

परिजनों  ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी कि रविवार को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर एक किशोरी को अकेला घूमता देखकर जीआरपी ने पूछताछ की। सुल्तानपुर पुलिस ने नौबस्ता पुलिस से संपर्क किया। तब नौबस्ता पुलिस पहले सुल्तानपुर और बाद में वाराणसी पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को पूछताछ के दौरान किशोरियों ने बताया कि वाराणसी में आटो चालक उन्हें झांसे में लेकर होटल ले गए, जहां आरोपियों ने दोनों से दुष्कर्म किया। एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि किशोरियों से दुष्कर्म करने वाले आरोपित रवि गुप्ता और उन्हें होटल का कमरा देने वाले होटल मैनेजर धीरज गुप्ता को गिरफ्तार कर शहर लाया गया है। फरार आरोपी आरिफ की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed