Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minor Girl Rescued After Seven Days Captivity in Farrukhabad, Three Arrested

Farrukhabad: प्रेमी से मिलने निकली किशोरी का 'सौदा',देह व्यापार के अड्डे से हुई बरामद; दंपती समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 16 May 2026 10:09 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 16 May 2026 10:09 PM IST
सार

Farrukhabad News: जिले के कमालगंज क्षेत्र से प्रेमी से मिलने निकली 17 वर्षीय किशोरी को कथित रूप से अगवा कर सात दिनों तक बंधक बनाए रखने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Minor Girl Rescued After Seven Days Captivity in Farrukhabad, Three Arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रेमी से मिलने की चाह में घर से निकली एक 17 वर्षीय किशोरी देह व्यापार के दलदल में फंसते-फंसते बची। एक ई-रिक्शा चालक ने बहला-फुसलाकर किशोरी को फतेहगढ़ के कुटरा स्थित एक संदिग्ध अड्डे पर पहुंचा दिया, जहाँ उसे सात दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। पुलिस ने शुक्रवार रात छापेमारी कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया और बरेली के एक दंपती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रेमी से मिलने निकली थी, रिक्शा चालक ने बदला रास्ता

घटना 8 मई की है। कमालगंज क्षेत्र की रहने वाली किशोरी दोपहर करीब तीन बजे अपने घर से प्रेमी से मिलने के लिए निकली थी। वह ट्रेन से फर्रुखाबाद स्टेशन पहुंची और वहां से खानपुर जाने के लिए एक ई-रिक्शा पर सवार हुई। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक उसे खानपुर ले जाने के बजाय फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुटरा गांव निवासी खुशबू के घर ले गया। वहां किशोरी को डरा-धमकाकर एक कमरे में कैद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छापेमारी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो कड़ियां जुड़ती चली गईं। दरोगा कमलेश कुमार ने शुक्रवार रात खुशबू के घर पर दबिश दी, तो वहां का नजारा देख पुलिस भी दंग रह गई। कमरे में बंधक बनी किशोरी के साथ पुलिस ने वहां मौजूद खुशबू, बरेली के सुभाष नगर (करगैना) निवासी अनिल यादव और उसकी पत्नी हेमा को दबोच लिया। देर रात एएसपी और सीओ ऐश्वर्या उपाध्याय ने थाने पहुंचकर आरोपियों से कड़ी पूछताछ की।

विज्ञापन

किशोरी की आपबीती: दिनभर आते थे लोग, मैं डरी हुई थी

बरामद किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसे घर में बंद कर घरेलू काम कराए जाते थे और गलत काम करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। किशोरी ने बताया, वहां कई और महिलाएं थीं और दिनभर अनजान लोगों का आना-जाना लगा रहता था। मैं बहुत डरी हुई थी कि कहीं मेरे साथ भी कुछ गलत न हो जाए।" हालांकि, किशोरी ने स्पष्ट किया कि बरामदगी तक उसके साथ कोई शारीरिक गलत काम नहीं हुआ था।

पुलिस की कार्रवाई और फरार आरोपी

प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज अपहरण की एफआईआर में अब बंधक बनाने, धमकी देने और देह व्यापार के लिए अपहरण जैसी संगीन धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस अब उस ई-रिक्शा चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है, जो किशोरी को इस नर्क तक लेकर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed