{"_id":"5944cf0e4f1c1b5c158b47a5","slug":"minor-girl-raped-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में नाबालिग से रेप, लोगों का फूटा आक्रोश, भीषण पथराव के बाद की सड़क जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में नाबालिग से रेप, लोगों का फूटा आक्रोश, भीषण पथराव के बाद की सड़क जाम
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
डेमो
यूपी के कानपुर में शुक्रवार को एक एक नर्सिंग होम में एक वॉर्ड बॉय पर वहां भर्ती नाबालिक लड़की से रेप का आरोप है। बताया जा रहा है कि वॉर्ड बॉय ने वहां भर्ती लड़की को नशीला इंजेक्शन लगाकर उसके साथ रेप किया। आईसीयू में एडमिट लड़की ने शुक्रवार सुबह परिवार को यह बात बताई तो सब हैरान रह गए।
कानपुर स्थित नर्सिंग होम में तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
अगले दिन रेप की खबर से गुस्साए लोगों ने अस्पताल पर जमकर पथराव किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह-सुबह लोगों ने बर्रा स्थित न्यू जागृति नर्सिंग होम पर धावा बोल दिया। आगबबूला भीड़ ने नर्सिंग होम को तत्काल बंद कराने के लिए जमकर पत्थरबाजी की।मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
कानपुर के अस्पताल पर पथराव करते लोग
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
घटना की जानाकारी मिलने पर आईजी आलोक सिंह और एसएसपी सोनिया सिंह घटना स्थल पहुंची। तब तक लोगों ने नर्सिंग होम बंद कराने के लिए हाइवे पर भी जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल पर पत्थर फेंकता युवक
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
इसके चलते तकरीबन 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया। बाद में आला-अफसर मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज जांची। इसके बाद डीआईजी पीड़िता के घर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
शनिवार को पुलिस ने आरोपी युसूफ को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। एसएसपी का कहना है कि फिलहाल, मामले को शांत करा दिया गया है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट और स्लाइड रिपोर्ट आने पर मामले को रेप के प्रयास से रेप में टर्निंग कराया जाएगा।

रेप के विरोध में गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
जांच के लिए बनाई दो स्लाइडें
पीड़िता का मेडिकल परीक्षण हुआ। डॉक्टरों ने रेप की आशंका के चलते दो स्लाइडें बनाई हैं, जिन्हें जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। हालांकि परिवार वालों ने रेप की आशंका से इंकार किया है।
पीड़िता का मेडिकल परीक्षण हुआ। डॉक्टरों ने रेप की आशंका के चलते दो स्लाइडें बनाई हैं, जिन्हें जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। हालांकि परिवार वालों ने रेप की आशंका से इंकार किया है।