फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minor caught for theft worth lakhs at businessman's home; foreign currency recovered.

Kanpur News: कारोबारी के घर लाखों की चोरी में नाबालिग पकड़ा, विदेशी मुद्रा बरामद

Sun, 20 Sep 2026 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Minor caught for theft worth lakhs at businessman's home; foreign currency recovered.
कानपुर। फीलखाना के घुमनी बाजार में कारोबारी राजेश अग्रवाल के घर ताला तोड़कर लाखों का माल चोरी करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया। पुलिस ने गणेश शंकर विद्यार्थी पार्क के पास से 17 वर्षीय किशोर को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर कुली बाजार में बंद मकान के पास छिपाकर रखा गया माल और विदेशी मुद्राएं बरामद की गईं।
विज्ञापन

घुमनी बाजार निवासी राजेश की पत्नी संगीता अग्रवाल ने 13 सितंबर को फीलखाना थाने में दर्ज प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि उनके घर की अलमारी से चांदी के टुकड़े, 20 चांदी के सिक्के और तीन लाख से ज्यादा की नकदी गायब थी। फीलखाना थाना प्रभारी रीना सिंह के मुताबिक 18 सितंबर को सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को पकड़ा।
विज्ञापन

उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया माल 3,19,007 रुपये नकद, 135 दिरहम, संयुक्त अरब अमीरात की मुद्रा के नौ सिक्के, 79 सिक्के, चांदी के बिस्किट, 20 पायल, तीन पायजेब, 85 बिछिया आदि बरामद किया। बता दें चोरी के इसी मामले में पुलिस ने अमन नाम के युवक को उठाया था। जिस पर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने सिरकी मोहाल चौकी में आठ घंटे तक हंगामा कर युवक को छुड़वाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि बाल अपचारी पर फीलखाना, बादशाहीनाका, कलक्टरगंज में कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed