फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   minister swatantra dev singh says about crime

इस मंत्री के बेतुके बयान सुनकर सभी हैरान, डाकुओं से कर रहे शराब-बीड़ी छोड़ने की प्रार्थना 

Sun, 28 May 2017 06:50 PM IST
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 28 May 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
minister swatantra dev singh says about crime
यूपी के परिवहन एवं ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिं

योगी सरकार के एक मंत्री ने शनिवार को कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर सभी हैरान हैं। इस मंत्री की नजर में खूंखार डाकू उस बिगड़े शराबी लड़के की तरह हैं जिसकी वजह से पूरा परिवार बदनाम होता है। मंत्रीजी ये तक नहीं समझ पा रहे कि वो जिस डाकू से शराब-बीड़ी छोड़ने की प्रार्थना कर रहे हैं। वो कोई मामूली आपराधी नहीं है। उस डाकू पर 7 लाख का इनाम सरकार ने घोषित किया है। न जाने कितने लोगों के साथ लूटपाट, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाओं को वो डाकू अंजाम दे चुके है। ऐसे हिस्ट्रीशीटर अपराधी को योगी सरकार के मंत्री केवल एक बिगड़ैल लड़का बता रहे हैं। 

विज्ञापन

कुख्यात इनामी डाकू बबुली कोल को एक बिगड़ा लड़का बताया

minister swatantra dev singh says about crime
यूपी के परिवहन एवं ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिं

हम बात कर रहे हैं यूपी के परिवहन एवं ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह के बारे हैं। मंत्री स्वतंत्र देव शनिवार को यूपी के चित्रकूट जिले में पहुंचे थे। यहां उन्होंने पूरे बुंदेलखंड में दहशत फैलाने वाले कुख्यात इनामी डाकू बबुली कोल को एक बिगड़ लड़का बताया और उससे गलत रास्ता छोड़ने की प्रार्थना करते हुए मीडिय के माध्यम से अपील की है। वहीं मंत्री ने यूपी में बढ़ रहे अपराध और जेवर जिले में गैंगरेप जैसी घटना को गलत बताया। उन्होंने कहा कि जेवर में जो हुआ उसकी सच्चाई मैं जानता हूं। एक परिवार कार से सवार होकर जा रहा था। अचानक दोनों टायर पंचर हुए और उन्हें बदमाशों ने घेर कर लूट लिया। कार में बैठी चार महिलाओं ने गैंगरेप की बात कही जो जांच में साबित होती नहीं दिख रही है। अपराधियों को पकड़ लिया गया है। हमारी सरकार अपराधों को नियंत्रण करने में सफल साबित हुई है। सपा केवल योगी सरकार को बदनाम करने का काम कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों के सवालों का गोलमोल जवाब

minister swatantra dev singh says about crime
यूपी के परिवहन एवं ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिं

पत्रकारों के सवालों का गोलमोल जवाब देते हुए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह केवल मोदी और योगी सरकार के गुणगान करते रहे। यहां तक कि अपने ही परिवहन विभाग की समस्याओं पर उठे सवालों पर उनके जवाब ऐसे थे कि हर कोई चौंक जाए। मंत्री स्वतंत्र देव के अनुसार परिवहन निगम बहुत अच्छा काम कर रहा है। सपा से बेहतर काम भाजपा की सरकार में हुआ है। रोडवेज पहले से ज्यादा फायदे में है। 

बुंदेलखंड में डाकुओं के आतंक के सवालों पर मीडिया का जवाब देते हुए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सबको जीने का अधिकार है ऐसे काम न करें। कुछ लड़के ऐसे होते हैं जो गलत रास्ता अपना लेते हैं जिसकी वजह से पूरे परिवार की बदनामी होती है। शराब, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट छोड़ कर सही रास्ते पर चलने से कोई भी अपराधी आम आदमी की तरह जीवन जी सकता है। प्रदेश की कानून व्यवस्था के सवालों पर भी मंत्री महोदय घुमा फिरा कर जवाब देखे नजर आये। मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश हमने बना दिया है। सपा सरकार के समय घाटे में था परिवहन विभाग जो अब भाजपा में फायदे पर है। चित्रकूट में मंत्री ने साधु संतों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित भी किया। साथ ही मंदाकिनी के प्रदूषण को रोकने के लिए जन आंदोलन की तरह काम करने की बात कही।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed