{"_id":"5dc43c6d8ebc3e5b3473626f","slug":"minister-surya-pratap-said-dengue-has-spread-in-the-district-and-you-are-sleeping","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप ने लगाई सीएमओ को लताड़, बोले ‘जिले में डेंगू फैला है और तुम सो रहे हो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप ने लगाई सीएमओ को लताड़, बोले ‘जिले में डेंगू फैला है और तुम सो रहे हो’
Thu, 07 Nov 2019 09:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 07 Nov 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप साही समीक्षा बैठक लेते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा दौरे पर आए जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप साही ने डेंगू के बचाव इंतजाम में लापरवाही बरतने पर सीएमओ की क्लास लगाते हुए कहा कि जिले में डेंगू फैला है और तुम सो रहे हो। सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में हुई समीक्षा बैठक में प्रदेश सरकार के कृषि और जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप साही ने जिले में डेंगू की जानकारी मांगी।
सीएमओ डॉ. रवींद्र यादव टालमटोल करने करने लगे तो प्रभारी मंत्री ने जिले में डेंगू फैला है और आप सो रहे हो। कैसे पता लगेगा कि जिले में डेंगू फैला है और लोग बीमार हो रहे हैं। डेंगू, मलेरिया की रोकथाम मेें बहुत लापरवाही की जा रही है। ऐसे कैसे काम चलेगा।

पूछा कि कहां-कहां एंटी लार्वा का छिड़काव हो चुका है। इटावा शहर में कहां हुआ, इसका जवाब भी सीएमओ नहीं दे पाए। प्रभारी मंत्री का रुख सख्त देख डीएम जेबी सिंह फाइल पलटने लगे। उन्होंने मंत्री को बताया कि छिड़काव कराया जा रहा है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि शहर से लेकर गांवों तक एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए। इसके लिए टीमों को सक्रिय करें। सीएमओ से कहा कि डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में दवा का वितरण भी करवाएं। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड वितरण की प्रगति ठीक न मिलने पर भी प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताई।
बीएसए को स्कूलों में स्वेटर बंटवाने के निर्देश भी दिए। विधायक सदर सरिता भदौरिया, विधायक भरथना सावित्री कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे, जिलाधिकारी एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा, सीडीओ राजा गणपति आर आदि अधिकारी शामिल रहे।