कारागार मंत्री बोले, जेल में बंद माफिया बंदियों को उकसा रहे
-डीआईजी कैंप करके करेंगे जांच
-चार सिपाही केंद्रीय कारागार से संबद्ध
विस्तार
कारागार मंत्री ने कहा कि जिला जेल में अपना साम्राज्य स्थापित करने के लिए कुछ माफिया बंदियों को उकसा रहे हैं। इस मामले की जांच यहां कैंप कर रहे डीआईजी आरपी सिंह को सौंपी गई है। कहा कि प्रथम दृष्टया जांच के लिए बंदी रक्षक विकास कटियार, रामकिशन शर्मा, शिवबली और अजय कुमार को केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ से संबद्ध कर दिया गया है और उनकी जांच शुरू करा दी गई है।
उन्होंने कहा कि इन सभी बंदी रक्षकों के खिलाफ गुणदोष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जेल मंत्री ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसमें जरा भी संकोच नहीं किया जाएगा।
डीआईजी जेल यहां रहकर बिंदुवार विवेचना करेंगे और प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। शासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। बंदियों के साथ हो रही ज्यादती पर भी विचार किया जाएगा और उनके साथ हो रही नाइंसाफी पर कार्रवाई होगी। खाना घटिया बनने की बात कहकर उन्होंने इसकी जांच के भी निर्देश दिए हैं।