फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minister Pratibha Shukla called police station incharge but he did not pick up so she went to police station

Kanpur: मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने थानेदार का छह बार फोन मिलाया, नहीं उठा…तो खुद पहुंच गईं थाने, जानें मामला

Mon, 30 Dec 2024 04:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 30 Dec 2024 04:05 PM IST
सार

Kanpur News: एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की सुनवाई न करने के मामले के बारे में सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएंगे। जांच एसीपी नौबस्ता को दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Minister Pratibha Shukla called police station incharge but he did not pick up so she went to police station
जानकारी देता पीड़ित - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बर्रा इलाके में भाजपा कार्यकर्ता को जमीनी विवाद में पीटने के मामले में कार्रवाई न करने पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने रविवार को बर्रा थाना प्रभारी के सीयूजी नंबर पर छह बार फोन किया। थानेदार ने फोन नहीं उठाया तो वह थाने पहुंच गईं। सूचना पाकर एडीसीपी साउथ थाने पहुंचे और गिरफ्तारी का भरोसा दिया।

विज्ञापन

थानेदार की लापरवाही की जांच एसीपी से कराने का बात कह मंत्री को शांत कराया। जरौली निवासी महेश तिवारी ने बताया कि उनके रिश्तेदार ने प्रॉपर्टी का काम करने वाले विनोद पाल से प्लॉट खरीदा था। बाद में पता चला कि प्लॉट अनुसूचित जाति के एक शख्स का है तो उसे बेच दिया। रिश्तेदार को न्यायालय से समन प्राप्त हुआ।

विज्ञापन
Trending Videos

छह फोन किए, लेकिन फोन नहीं उठा
शिकायत करने पर महेश ने विनोद को फोन किया। विनोद ने अपने गेस्टहाउस बुलाकर साथियों के साथ पीट दिया। महेश अपने बेटे के साथ थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। मंत्री के मुताबिक, उनके पीआरओ ने बर्रा थाना प्रभारी के सीयूजी नंबर पर शाम को छह फोन किए, लेकिन फोन नहीं उठा। कंट्रोल रूम में सूचना देने के साथ ही उनके पति अनिल शुक्ला वारसी ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की।

विज्ञापन

चेक किए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
इसके बाद खुद थाने पहुंच गईं। एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की सुनवाई न करने के मामले के बारे में सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएंगे। जांच एसीपी नौबस्ता को दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित की तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed