फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minister of State took stock of the flood situation

राज्यमंत्री ने बाढ़ के हालात का लिया जायजा

Fri, 06 Aug 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Minister of State took stock of the flood situation
राजपुर। यमुना नदी के जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार रात नदी के जलस्तर में और वृद्धि देखने को मिली। इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री ने यमुना पट्टी के गांवों का जायजा लिया। एसडीएम को बाढ़ से निपटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यमुना नदी का जलस्तर बुधवार रात में बढ़ने से राजपुर के जैसलपुर गांव की सड़कें जलमग्न हो गईं। बाढ़ की आशंका के चलते ग्रामीणों में डर देखने को मिला। गुरुवार को राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने तहसील के अफसरों के साथ महदेवा गांव का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बात की और एसडीएम रमेश चंद्र यादव को बाढ़ से निपटने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि महदेवा में 55 घरों की लगभग 250 लोगों की आबादी है। इन लोगों को जैसलपुर गांव के पंचायत घर व प्राथमिक विद्यालय में रोके जाने की व्यवस्था की गई है। जलस्तर बढ़ने से अमराहट, गौरीरतन बांगर, महेशपुर, बेहमई, पिचौरा गांव प्रभावित होने की आशंका है। इन गांवों में बाढ़ चौकियां स्थापित कर निगरानी टीम को सतर्क कर दिया गया है। इस दौरान तहसीलदार लखनलाल राजपूत, राजस्व निरीक्षक नरेंद्र कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कें जलमग्न होने पर नाव बनी सहारा
यमुना में लगातार बढ़ रहे पानी से जैसलपुर व महदेवा गांव में बाढ़ की आशंका है। महदेवा गांव में अधिकांश लोगों के कच्चे घर हैं। यमुना का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है। ऐसे में कच्चे मकान ढहने की आशंका है। वहीं महदेवा गांव जाने वाली सड़क जलमग्न होने से रास्ते का संपर्क टूट गया। जानकारी के बाद अफसरों ने गांव में नाव की व्यवस्था कराई। इससे गांव के लोग आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed