फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minister of State said, start Saraini bridge by January, officials said five crore more are needed

राज्यमंत्री बोले, जनवरी तक चालू करें सरैनी पुल, अधिकारी बोले पांच करोड़ और चाहिए

Thu, 09 Dec 2021 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Minister of State said, start Saraini bridge by January, officials said five crore more are needed
सरैनी पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण करते राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
राजपुर। ब्लॉक के बीहड़ पट्टी के खोजा रामपुर गांव में यमुना नदी के ऊपर सेतु निगम पुल बना रहा है। श्रमिकों की कमी से अभी तक काम बहुत धीरे चल रहा है। पुल की प्रगति जानने के लिए गुरुवार को राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने अभियंताओं के साथ मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने अभियंताओं से नाराजगी जताई और जनवरी तक पुल को बनाकर तैयार करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

वर्ष 2010 में तत्कालीन बसपा सरकार ने यमुना नदी में सरैनी पुल की सौगात दी थी। प्रदेश की तीन सरकारें बदली लेकिन अभी तक पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। हालांकि मार्च 2021 तक सरैनी पुल निर्माण पूरा होना था, लेकिन कभी बजट के अभाव में तो कभी सेतु निगम के अफसरों और ठेकेदारों की आपसी खींचतान मेें प्रोजेक्ट लटका रहा।
विज्ञापन

पुल पर दो पिलरों का काम धीरे चलने की शिकायत ग्रामीणों ने राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल से की थी। इस पर बुधवार को राज्यमंत्री ने निर्माणाधीन सरैनी पुल का निरीक्षण कर प्रगति देखी। सेतु निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर बांकेलाल ने राज्यमंत्री को बताया कि दो पिलरों का निर्माण चल रहा है। इसके अलावा पुल पर स्लैब डालने का काम प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय गांव के समाजसेवी लालजी सिंह, दमनपुर गांव प्रधान कुंवर सिंह, अश्वनी दीक्षित, कांतीवीर सिंह ने सेतु निगम के जेई प्रदीप सचान व ठेकेदार राजेश परिहार पर पुल निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने राज्यमंत्री को बताया कि ठेकदार ने 35 मजदूर लगाये थे। अब इनकी संख्या घटाकर 18 का दी है। इस वजह से काम धीमी गति से चल रहा है।

राज्यमंत्री ने अवर अभियंता प्रदीप सचान को इस पर फटकार लगाई। वहीं प्रोजेक्ट मैनेजर बांकेलाल ने बताया कि पुल के निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये की आवश्यकता है। संशोधित स्टीमेट भेजा गया है। यह मिलने के बाद काम तेजी से शुरू होगा। इस मौके पर भाजपा नेता महेश सिंह, राघवेंद्र तिवारी, फतेह बहादुर मिंटू, बाबू जी सिंह, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed