फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Minister of State Manohar Lal Panth reached Hamirpur, seeing the Maudaha Dam, said what a beautiful sight

UP News: हमीरपुर पहुंचे राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, मौदहा बांध को देखकर बोले- कितना खूबसूरत दृश्य है

Thu, 16 Mar 2023 08:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 Mar 2023 08:56 PM IST
सार

राज्यमंत्री ने मनोहर लाल पंथ ने जनपद के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान मौदहा बांध को देख कर बोले कि कितना खूबसूरत दृश्य है। उन्होंने बांध को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Minister of State Manohar Lal Panth reached Hamirpur, seeing the Maudaha Dam, said what a beautiful sight
मौदहा बांध का निरीक्षण करते राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग मनोहर लाल पंथ ने हमीरपुर जनपद के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं मौदहा बांध के खूबसूरत दृश्य को देखकर सराहा। राज्यमंत्री ने छानी गौशाला का निरीक्षण कर गोवंशों को माल्यार्पण कर उन्हें गुड़ आदि खिलाया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गौशाला में चारा पानी भूसा की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके बाद थाना बिंवार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि महिला हेल्प डेस्क में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए। थाना परिसर में निर्माणाधीन अमृत सरोवर के कार्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा का निरीक्षण किया, जहां मरीजों एवं उनके परिजनों से अस्पताल की स्वास्थ सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में लगी हेल्थ एटीएम मशीन से अपना हेल्थ चेकअप कराया। इसके बाद मौदहा बांध का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांध देखकर बोले- कितना खूबसूरत दृश्य है
 बांध का दृश्य देखकर कहा कि खूबसूरत जगह है। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने मौदहा बांध में स्थापित चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. चंद्र भूषण, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र समेत कई भाजपाई मौजूद रहे।

बिहूनी कलां में सुनीं समस्याएं
राज्यमंत्री ने मुस्करा विकास खंड के बिहुनी कलां में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि  कमजोर वर्ग के लोगों के लिए अनेक योजनाएं संचालित है, लोगों द्वारा इनकी जानकारी कर इनका लाभ लिया जाए। कहा कि श्रम विभाग में अपना पंजीयन अवश्य कराएं।

श्रम कार्ड अवश्य बनवाने की अपील
 श्रम विभाग में पंजीयन के बाद श्रम कार्ड अवश्य बनवाएं। इसके अनेक लाभ हैं। इसमें एक्सीडेंटल क्लेम ,श्रमिकों की पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान,बच्चे होने पर आर्थिक सहायता, मकान बनवाने हेतु आर्थिक सहायता तथा बच्चों की मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed