फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minister of State inspected the land earmarked for the fire station in Lodhipur.

Kanpur News: लोधीपुर में राज्यमंत्री ने देखी अग्निशमन केंद्र के लिए चिह्नित जमीन

Sat, 19 Sep 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 19 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Minister of State inspected the land earmarked for the fire station in Lodhipur.
कानपुर देहात। सरवनखेड़ा ब्लॉक के लोधीपुर में अग्निशमन केंद्र के लिए चिह्नित जमीन का शुक्रवार को राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम सदर व सीएफओ से जरूरी जानकारी ली। राज्यमंत्री ने प्रस्ताव शासन को जल्द भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में छह तहसील हैं। मौजूदा समय में मैथा तहसील छोड़कर पांच तहसीलों में अग्निशमन केंद्र संचालित हैं। मैथा तहसील में भी अग्निशमन केंद्र बनाने की मंजूरी बीते साल मिल चुकी है। यहां जमीन पहले से चिह्नित है। कार्यदायी संस्था भी तय है लेकिन बजट आवंटित न होने की वजह से कार्यदायी संस्था की ओर से काम शुरू नहीं कराया गया है। इधर अब ब्लॉक स्तर पर भी अग्निशमन केंद्र बनाने की कवायद हो रही है।
विज्ञापन

इसी क्रम में सरवनखेड़ा ब्लॉक और झींझक ब्लॉक में अग्निशमन केंद्र के लिए जमीन चिह्नित की गई है। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने शुक्रवार को अकबरपुर-रनियां विधानसभा क्षेत्र के लोधीपुर में स्थित गाटा संख्या 1147 की 0.512 हेक्टेयर (ढ़ाई बीघा) चिह्नित जमीन को दोपहर में निरीक्षण किया। राज्यमंत्री ने एसडीएम सदर राजकुमार पांडेय व मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव से जरूरी जानकारी ली। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने राज्यमंत्री को बताया कि जमीन चिन्हित होने के बाद अभी साइट सेलेक्शन की प्रक्रिया की जानी है। इसके बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने आवश्यक कार्रवाई तेजी से पूरी कराने के निर्देश दिए। यहां लेखपाल राकेश मिश्र व मिलन दुबे आदि मौजूद रहे। बता दें कि अग्निशमन केंद्र के लिए चिह्नित यह जमीन रायपुर-गजनेर मार्ग किनारे है। औद्योगिक क्षेत्र से करीब होने की वजह से फैक्टरियों में आग लगने की घटनाओं पर यहां से जरूरी मदद कम समय में उपलब्ध हो सकेगी। उद्यमी पहले ही औद्योगिक क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र बनाने की मांग करते रहे हैं। यहां अग्निशमन केंद्र बनने से उनकी यह मांग भी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed