फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minister Nand Gopal Gupta Nandi said no child is named Rahul or Pappu, it is wrong to do evil to the country

UP: मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ बोले- कोई बच्चे का नाम राहुल या पप्पू नहीं रखता, देश की बुराई करना है गलत

Sat, 03 Jun 2023 02:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 03 Jun 2023 02:47 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के प्रभारी मंत्री और औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अब कोई अपने बच्चे का नाम पप्पू और राहुल नहीं रखना चाहता। विदेश में देश की बुराई करना बचकानी हरकत है।

विज्ञापन
Minister Nand Gopal Gupta Nandi said no child is named Rahul or Pappu, it is wrong to do evil to the country
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। यहां से वह लगातार पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं। उनके विवादित बयानों को लेकर भारत में राजनीति गरमाई हुई है। भाजपा और राहुल गांधी दोनों एक दूसरे पर हमलावर हैं।

विज्ञापन

इस बीच औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि देश में अब कोई अपने बच्चे का नाम पप्पू और राहुल नहीं रखना चाहता। विदेश में देश की बुराई करना बचकानी हरकत है। देश के बाहर देशवासियों की बुराई करना बेहद मूर्खतापूर्ण है।
विज्ञापन

यूपी में जल्द होगी ग्राउंड ब्रेकेंगी सेरेमनी
मंत्री ने कहा कि इन्वेस्टर समिट में 33,50,000 करोड़ का एमओयू साइन हुए थे। ये अब 36 हजार करोड़ तक पहुंच गया है। 19,595 कंपनियों से एमओयू साइन हो चुका है। उनकी जमीन, नक्शा और बिजली कनेक्शन और समेत सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। ऐसे 10 लाख करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी जल्दी यूपी में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए टर्मिनल के बाद जल्द मिलेगी फ्लाइट की सौगात
उन्होंने कहा की नए टर्मिनल की सौगात के बाद जल्द ही कानपुर को नई फ्लाइट की सौगात भी दी जाएगी। अब वह दिन दूर नहीं कि जब कानपुर से प्रदेश के हर बड़े शहर के लिए फ्लाइट मिलेगी। जल्द ही कानपुर से दिल्ली की फ्लाइट शुरू की जाएगी। इसका फायदा शहरवासियों को मिलेगा।

कानून व्यवस्था की समीक्षा, कमिश्नर को दिए जरूरी निर्देश
मंत्री नंदी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए कि शहर में सट्टेबाजी, मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और जुएबाजी के अड्डों को बंद किया जाए। मौजूदा समय में हालात ये हैं कि जुआ खिलाने वाले अड्डे 500 मीटर तक अपने सीसीटीवी लगाकर निगरानी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed