फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Minister Manohar Lal Panth targeted SP in Hamirpur

Hamirpur: मंत्री मनोहर लाल पंथ बोले- वह जमाने गए...जब सपा का नारा था खाली प्लॉट हमारा है, जानें और क्या कहा

Wed, 08 Feb 2023 10:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 08 Feb 2023 10:23 PM IST
सार

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहरलाल ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जमाने गए जब सपा का नारा था खाली प्लॉट हमारा है। साथ ही, छानी खुर्द में जूनियर हाईस्कूल खुलने का ऐलान किया।

विज्ञापन
Minister Manohar Lal Panth targeted SP in Hamirpur
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहर लाल पंथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के छानी गांव में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहरलाल ने रात्रिकालीन चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। इसमें ग्रामीणों ने कॉलोनी न मिलने ,रास्ता बनवाने ,राशन न मिलने और अस्पताल में सुविधाओं के अभाव की समस्याएं बताईं। प्रभारी मंत्री ने छानी खुर्द में जूनियर हाईस्कूल खोले जाने की घोषणा की है।

विज्ञापन

चौपाल में छानी खुर्द के रामस्वरूप और राजकुमारी शिवहरे ने कालोनी न मिलने, बगिया ने राशन न मिलने, राजेश कुमार अनुरागी ने किसान सम्मान निधि न मिलने, गंगाराम तिवारी ने छानी में श्मशान घाट न होने की समस्या बताई। जिलाधिकारी डॉ. चद्रभूषण ने 15 दिन में सभी शिकायतों के निस्तारण का भरोसा दिया।
विज्ञापन

मंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वो जामने चले गए कि सपा का नारा है खाली प्लॉट हमारा है। साथ ही, स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। वहीं लखलाल सांस्कृतिक दल मुस्करा ने सरकारी योजनाओं से संबंधित स्वरचित गीत प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाला में मिले मटर व मसूर का भूसा मिलने पर प्रभारी मंत्री खफा
जिले के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल पंथ ने कान्हा गोशाला, सामुदायिक शौचालय एवं पुराने अस्पताल का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कान्हा गोशाला में मटर व मसूर का भूसा पाए जाने तथा सामुदायिक शौचालय में गंदगी एवं व्यवस्थाओं का अंबार देखकर मंत्री ने गहरी नाराजगी जताते हुए व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

वहीं इस दौरान ईओ ने शिकायत करने वाले भाजपा नेता को धक्का दे दिया। जिले के प्रभारी मंत्री मनोहरलाल पंथ ने अधिशाषी अधिकारी कुलकमल सिंह यादव को जमकर फटकार लगाते हुए गेहूं के भूसे और हरे चारे का इंतजाम कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed