Kannuaj: कोविड में परिजन खो चुके छात्रों को मिले लैपटॉप, असीम अरुण बोले- लैपटॉप से लोगों की मदद करें
कोविड संक्रमण काल में परिजनों को खोने वाले 18 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप की सौगात मिली है। इस कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के सदर विधायक व राज्य सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने छात्रों से पांच-पांच लोगों की मदद करने की बात कही। उन्होंने कहा छात्र वृद्धावस्था व निराश्रित पेंशन समेत अन्य योजनाओं के आवेदन कराएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में कोरोना काल में परिजनों को खोने वाले 18 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण किया गया। इस दौरान समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि वह पांच-पांच ऐसे लोगों की मदद करें, जो पेंशन या अन्य सरकारी योजनाओं के लिए पात्र हैं। लैपटॉप के जरिए उनके आवेदन करें।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में पहुंचे समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि जिन लोगों को इंटरनेट चलाना नहीं आता है या गरीब हैं, उनको सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन जरूर कराएं।
वृद्धावस्था, निराश्रित पेंशन आदि के आवेदन लैपटॉप से कराएं। छात्र-छात्राओं से कहा कि लैपटॉप का प्रयोग पढ़ाई में करने से वह आगे निकलेंगे। लैपटॉप में अगर फेसबुक व इंस्टाग्राम लगाया, तो यह नुकसान की चीज बन जाएगी। राज्यमंत्री ने कहा कि लैपटॉप के जरिए साइबर क्राइम भी होता है और इससे ईश्वर की आराधना भी होती है, इसलिए छात्र अच्छा निर्णय लें।
उन्होंने कहा कि पूरा विश्वास है छात्र सही दिशा में काम करेंगे। इससे पिता-माता का नाम भी रोशन होगा। सफलता मिलने पर साथ न होने पर भी माता या पिता आशीर्वाद देंगे। 18 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देने के बाद राज्य मंत्री ने कहा कि बच्चों के सामने परिजन के न होने पर चुनौती है, लेकिन बच्चे सक्षम हैं और दया के पात्र नहीं हैं, क्योंकि उनके साथ सरकार है।
जानिए बच्चों ने क्या कहा......
- आगे की पढ़ाई में सहूलियत होगी: नगला गांव निवासी कक्षा 12 की छात्रा आस्था ने बताया कि लैपटॉप मिला है, इससे काफी प्रसन्नता है। आगे की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। ऑनलाइन पढ़ाई हो सकेगी।
- ऑनलाइन पेपर डाउनलोड कर सकेंगे: छिबरामऊ निवासी कक्षा 12 के छात्र विपुल प्रताप ने बताया कि लैपटॉप से पढ़ाई में मदद मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पेपर डाउनलोड करने में सहयोग मिलेगा।
- आदित्य को लैपटॉप मिलने की खुशी: सरायमीरा निवासी कक्षा 10 के छात्र आदित्य ने बताया कि लैपटॉप मिलने की खुशी है। इससे वह पढ़ाई करेगा। आगे फोटोग्राफर बनना है। पिता आलोक शुक्ल भी फोटोग्राफर ही थे।
- लैपटॉप पढ़ाई में काफी काम करेगा: छिबरामऊ के भाउलपुर निवासी कक्षा 11 की छात्रा गुनगुन ने बताया कि लैपटॉप पढ़ाई में काफी काम करेगा। पिता शंकर दयाल किसान थे, कोविड़ संक्रमण से निधन हो गया था।