फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   minister anupriya said sp sinking ship reality in front of everyone

केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया बोलीं,’सपा डूबता जहाज, असलियत सबके सामने’

Tue, 25 Oct 2016 01:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 25 Oct 2016 01:14 PM IST
विज्ञापन
minister anupriya said sp sinking ship reality in front of everyone
सपा को कहा ‘समाजवादी प्राइवेट लिमिटेड’ की असलियत अब जनता के सामने आई - फोटो : अमर उजाला
कानपुर महिला महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आईं केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आतंकवाद और समाजवादी पार्टी पर तीखे कटाक्ष किये। मंगलवार को उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग थलग कर दिया है । कई देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर भारत के साथ खड़े हो गए हैं। भारत के धैर्य और परिश्रम की परीक्षा लेने वाले आतंकवाद को पहली बार मुहतोड़ कर जवाब दिया गया है। 
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी पर बोलीं कि उत्तर प्रदेश में सत्ता रूढ़ दल में शामिल नेता अपने-अपने स्वार्थ के लिए एक दूसरे पर कींचड़ उछाल रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता अब पूरी तरह से समझ चुकी है कि डॉ. लोहिया का नाम लेकर जो लोग सत्ता में आये उनकी असलियत क्या है। सपा डूबता हुआ जहाज है। मैं प्रदेश की जनता से अपील करती हूं कि सपा के भ्रष्टाचार और गुंडागुर्दी को खत्म करने के लिए भाजपा को सत्ता में लाएं। समाजवादी पार्टी प्राइवेट लिमिटेड की हालत अाज सबके सामने है। यह पार्टी पहले भी किसी लायक नहीं थी। अपना दल और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन को यूपी में पूर्ण बहुमत से सत्ता में लायें। तीन तलाक के मसले पर उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन तलाख के मामले पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। मुस्लिम महिलाएं जो शोषण का शिकार हो रही हैं उनका उत्पीड़न रोकना बहुत जरूरी है। कोर्ट के फैसले का जनता को स्वागत करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed