{"_id":"5be02d16bdec2267b36ac2dd","slug":"minister-anupriya-patel-in-dharmanagari-chitrakoot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2019 का चुनाव भाजपा और अपना दल मिलकर लड़ेंगे, राम मंदिर नहीं विकास होगा मुद्दा: अनुप्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2019 का चुनाव भाजपा और अपना दल मिलकर लड़ेंगे, राम मंदिर नहीं विकास होगा मुद्दा: अनुप्रिया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 05 Nov 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट पहुंची राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी चित्रकूट में सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर पहुंची परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की। बैठक में उनके तेवर देख सभी अधिकारियों को हाथ-पांव फूल गए। अनुप्रिया ने सीएमओ से दो टूक कहा कि अपना व्यवहार सुधार लें।
केंद्रीय मंत्री से सांसद भैरोप्रसाद मिश्र ने समीक्षा बैठक के दौरान और भी कई अधिकारियों के गैरजिम्मेदाराना व्यवहार को लेकर की शिकायत की। अनुप्रिया ने जिले के सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता और जनप्रतिनिधियों के प्रति गलत व्यवहार बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री से सांसद भैरोप्रसाद मिश्र ने समीक्षा बैठक के दौरान और भी कई अधिकारियों के गैरजिम्मेदाराना व्यवहार को लेकर की शिकायत की। अनुप्रिया ने जिले के सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता और जनप्रतिनिधियों के प्रति गलत व्यवहार बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
चित्रकूट पहुंची राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के खस्ताहाल दशा के बारे में मीडिया द्वारा पूछे सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने रटारटाया जवाब दिया। कहा चिकित्सालय के खस्ताहाल दशा के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद अनुप्रिया पटेल चित्रकूट मुख्यालय में पटेल तिराहे पर मौजूद कार्यकर्ताओं से बात की।
राजनीतिक मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव भाजपा और अपना दल मिलकर लड़ेंगे। राम मंदिर नहीं बल्कि विकास कार्य चुनावी मुद्दा होगा।
राजनीतिक मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव भाजपा और अपना दल मिलकर लड़ेंगे। राम मंदिर नहीं बल्कि विकास कार्य चुनावी मुद्दा होगा।