खनन माफियाओं की दबंगई, असलहों की नोक पर ले गए 28 ट्रक, हैरानी वाली बात तो ये है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालू की ओवर लोडिंग पर आमादा माफिया और कारोबारियों ने प्रदेश की खनिज निदेशक जैकब रोशन द्वारा की गई कार्रवाई को भी चुनौती दे दी। चार दिन पहले बांदा जिले में औचक निरीक्षण करने आईं खनिज निदेशक ने पैलानी तहसील व थानांतर्गत सांड़ी खदान के पास 28 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा था। साथ में मौजूद खनिज व परिवहन अधिकारियों से इन्हें सीज कराकर खदान संचालक की सुपुर्दगी में ट्रक दे दिए थे। लेकिन बीती रात यह सभी ट्रक फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि चार पहिया वाहनों से आए दबंग असलहों की हनक दिखाकर ट्रकों को जबरन ले गए। हैरानी वाली बात ये रही कि सभी ट्रक पुलिस चौकी के सामने से ले जाए गए। अधिकारी एक-दूसरे पर टाल रहे हैं।
खदान संचालक का कहना है कि उन्होंने खप्टिहा चौकी इंचार्ज को लिखित सूचना देकर ट्रकों की पहरेदारी कर पाने में असमर्थता जताई थी। उधर, पैलानी तहसीलदार रामदयाल रमन ने बताया कि उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। खदान संचालक को भी चेतावनी दी गई है।
चौकी इंचार्ज ने कही ये बात
एसडीएम राकेश कुमार ने ट्रकों के फरार हो जाने से अनभिज्ञता जताई। कहा कि खदान संचालक ने ऐसी कोई सूचना नहीं दी है। नायब तहसीलदार ने सांड़ी में केन नदी में बने पीपे के अवैध पुल को जेसीबी मशीन से गिरवा दिया। चेतावनी दी कि दोबारा पुल बनवाया तो जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई के लिए अनुरोध किया जाएगा।