फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minimum temperature is 6.6 degrees, people shivering with cold, fog in the morning and evening

न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, ठंड से कांपे लोग, सुबह व शाम छाया रहा कोहरा

Thu, 20 Jan 2022 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature is 6.6 degrees, people shivering with cold, fog in the morning and evening
गजनेर में अलाव तापते लोग। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन से लोग बेहाल हैं। कुछ देर दिखी धूप भी आम जनता को राहत नहीं दे सकी। बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के चलते सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही।
विज्ञापन

जिले में बुधवार की सुबह कोहरे के बीच हुई। सुबह नौ बजे तक छाए घने कोहरे के चलते वाहन चालक लाइट जलाकर धीमी गति से गुजरे। कोहरा छंटने के बाद वाहनों की गति सामान्य हो सकी और सड़क पर चहलकदमी बढ़ी।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे के आसपास मामूली धूप निकली, लेकिन ठिठुरन और गलन से बेहाल लोगों को राहत नहीं मिली। पछुवा हवाएं 5.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं। सबसे अधिक दिक्कत सुबह के समय काम पर जाने वाले नौकरीपेशा व मजदूरों को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होते ही कोहरा फिर से छाने लगा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने फिलहाल शीतलहर का प्रकोप बने रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed