फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minimum temperature increased by eight degrees in five days, heat increased at night

Kanpur News: पांच दिन में आठ डिग्री चढ़ा न्यूनतम तापमान, रात में गर्मी बढ़ी

Thu, 10 Apr 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 10 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature increased by eight degrees in five days, heat increased at night
कानपुर देहात। पांच दिन में न्यूनतम तापमान का पारा 8 डिग्री चढ़ गया। मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। रात में गर्मी बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। बता दें कि दिन में औसतन तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह रहा है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही अप्रैल में गर्मी पड़ने की संभावना जताई थी। शुरुआत में ही अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास पहुंचने लगा। बीते सोमवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। हालात ये हुए कि लू के थपेड़ों से राहगीर खासे परेशान हुए। हालांकि अगले दिन तापमान कम हो गया। इधर पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में भी उतार चढ़ाव हुआ है। इससे दिन के साथ रातें भी गर्म हो रही हैं।
विज्ञापन

तीन अप्रैल की रात न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इसके बाद तीन दिन यह इस स्तर पर नहीं पहुंचा। सात अप्रैल की रात न्यूनतम तापमान चढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस हो गया। इधर मंगलवार रात में यह 26.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक रहा। रात गर्म होने से दो दिन से लोगों को बेचैनी हो रही है। बिजली की ट्रिपिंग पर पंखे व कूलर बंद होते ही लोग पसीने से तरबतर हो जाते हैं। खुले में लेटने पर मच्छर सताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आगामी पांच दिनों में मौसम गर्म रहेगा। लू चलने के आसार हैं। सुबह हल्के बादल रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। उन्होंंने कहा कि किसान दोपहर में गेहूं की कटाई-मड़ाई से बचे। सुबह व शाम को धूप हल्की होने पर फसल कटाई करें। वहीं मवेशियों के लिए पेयजल और छाया का प्रबंध करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed