{"_id":"5d8e84758ebc3e93c734bd60","slug":"millions-of-devotees-are-going-to-gather-on-amavasya-today-flood-like-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"हालात बाढ़ जैसे, आज अमावस्या पर जुटने वाले हैं लाखों श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हालात बाढ़ जैसे, आज अमावस्या पर जुटने वाले हैं लाखों श्रद्धालु
Sat, 28 Sep 2019 03:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 28 Sep 2019 03:21 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ जैसे हालात...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट में थम-थम कर हो रही बारिश ने आफत खड़ी कर दी है। बीती रात 11 बजे रामघाट की दुकानों में मंदाकिनी नदी का पानी घुस गया। हालात को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
मानिकपुर की बरदहा नदी ऊफान पर है। कई गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। तेज बरिश के चलते मानिकपुर-मारकुंडी, इंटवां डुड़ैला मार्ग के मध्य पड़ने वाले कई नाले उफान पर हैं। नालों की रौद्रता देख राहगीरों को वेग कम हो जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। कारीबराह नाल व सरभंगा नाला टिकरिया में देर रात तक कई राहगीरों के फंसे होने की खबर है।
विज्ञापन
चित्रकूट में रामघाट की दुकानों में पानी घुसने के बाद बस्ती की ओर घुस रहा है पानी। डीएम ने फ्लड कंपनी की एक ट्रक पीएसी मौके पर भेजी है। आज अमावस्या पर लाखों श्रद्धालु जुट रहे हैं और हालात बाढ़ जैसे बनने लगे हैं।
विज्ञापन