फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Milk bank will start in Dufferin next month

Kanpur News: डफरिन में भी अगले माह शुरू हो जाएगा मिल्क बैंक

Sun, 03 Aug 2025 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Milk bank will start in Dufferin next month
कानपुर। डफरिन अस्पताल में बीते दो साल से अटका लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट (मिल्क बैंक) अगले महीने से शुरू हो जाएगा। शासन से करीब आठ लाख रुपये का बजट भी मिल गया है।
विज्ञापन


प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रुचि जैन ने कहा है कि बजट मिलने के बाद उपकरण खरीदने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बजट की वजह से पिछले साल इस यूनिट के निर्माण का कार्य अटक गया था। अब इसे एसएनसीयू वाले भवन में ही तैयार करने की योजना बनाई है। एलएमयू बन जाने से बच्चों को मां का दूध मिल सकेगा। मां के दूध को इकट्ठा करने के साथ ही यहां संरक्षित भी किया जाएगा।
विज्ञापन


मां और नवजात शिशु का रिकॉर्ड रखा जाएगा। मां की यूनिक आईडी बनाई जाएगी। रेफ्रिजरेटर में दूध रखते समय संग्रह तिथि एवं समय लिखा जाएगा। दूध की एक्सपायरी तिथि भी लिखी जाएगी। समय से पहले जन्मा बच्चा एसएनसीयू में रखा जाता है, ऐसे में मां का दूध भी जरूरी होता है। समय-समय पर स्टाफ बच्चे को मां का दूध देगा। दूध देने से पहले जांच कराई जाएगी ताकि कोई संक्रमण न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed