फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Migrant workers and laborers start running away due to fear of lockdown

लॉकडाउन के डर से भाग रहे प्रवासी कामगार और मजदूर, गुजरात से चार, मुंबई से एक जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरु

Tue, 06 Apr 2021 06:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 06 Apr 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
Migrant workers and laborers start running away due to fear of lockdown
ट्रेन - फोटो : गूगल
गुजरात और महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद नाइट कर्फ्यू लागू होने और कुछ शहरों में लॉकडाउन की आशंका के बीच तमाम प्रवासी मजदूर वहां से यूपी-बिहार आ रहे हैं। बड़ी संख्या में यात्रियों के ट्रेनों में घुसने की वजह से रेलवे को कई स्पेशल ट्रेनें चलानी पड़ी हैं। कानपुर होकर आने वाली गुजरात के अलग-अलग शहरों से चार जोड़ी और मुंबई से एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यात्री अब रिजर्वेशन कराकर घर वापसी कर सकते हैं। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन 15 अप्रैल से अगले आदेश तक चलेगी। अहमदाबाद से ट्रेन नंबर 09409 हर गुरुवार और शनिवार को 15 अप्रैल से सुबह 9:50 बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 8:35 बजे अनवरगंज और सुबह 9 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी।
विज्ञापन


गोरखपुर यह ट्रेन शाम 4:55 बजे पहुंचेगी। गोरखपुर से ट्रेन नंबर 094010 हर सोमवार और शनिवार को 17 अप्रैल से सुबह पांच बजे छूटेगी। कानुपर सेंट्रल दोहपर 12:25 बजे और अनवरगंज दोपहर 12:40 बजे पहुंचेगी। दूसरे दिन सुबह 11 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। गांधीधाम-हावड़ा एक्सप्रेस 10 अप्रैल से अगले आदेश तक चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 02937 गांधीधाम जंक्शन से 10 अप्रैल को हर शनिवार को शाम छह बजे चलेगी। आगरा-टूंडला होते हुए दूसरे दिन शाम 7:30 बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन दोपहर 12:55 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नंबर 02938 हावड़ा से हर सोमवार को रात 11 बजे चलेगी। दूसरे दिन दोपहर 2:05 बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन दोपहर 2:55 बजे गांधीधाम पहुंचेगी।

सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 09059 सूरत से 16 अप्रैल को हर शुक्रवार को सुबह 7:35 बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 11:45 बजे कानपुर सेंट्रल और लखनऊ-आजमगढ़ होते हुए तीसरे दिन सुबह साढ़े चार बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09060 मुजफ्फरपुर से 18 अप्रैल को हर रविवार रात 8:10 बजे छूटेगी। दूसरे दिन दोपहर 12:55 बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन शाम पांच बजे सूरत पहुंचेगी। 

अहमदाबाद-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 09411 अहमदाबाद से हर सोमवार को 12 अप्रैल से सुबह 9:50 बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 8:35 बजे अनवरगंज और 8:55 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह 10:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09412 लखनऊ से 13  अप्रैल से हर मंगलवार को रात 10:55 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल रात साढ़े 12 बजे और अनवरगंज रात 12:50 बजे आएगी। अगले दिन यानी गुरुवार रात एक बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। 

मुंबई-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन नंबर 01093 मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन से सात अप्रैल, 12, 14 और 19 अप्रैल को हर बुधवार और सोमवार को रात साढ़े 11 बजे चलेगी। तीसरे दिन सुबह 4:20 बजे कानपुर सेंट्रल और 11:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01094 गोरखपुर से नौ, 14, 16 और 21 अप्रैल को हर शुक्रवार और बुधवार को शाम 5:25 बजे चलेेगी। कानपुर सेंट्रल देर रात साढ़े 12 बजे पहुंचेेगी। अगले दिन देर रात 12:05 बजे मुंबई पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed