{"_id":"5ebe9e008ebc3e908728601c","slug":"migrant-crushed-by-the-vehicle-was-going-on-foot-from-gurugram-to-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम से गांव पैदल जा रहे श्रमिक को वाहन ने रौंदा, घर पहुंची मौत की खबर तो मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम से गांव पैदल जा रहे श्रमिक को वाहन ने रौंदा, घर पहुंची मौत की खबर तो मच गया हड़कंप
Fri, 15 May 2020 07:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 15 May 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
कानपुर-आगरा हाईवे पर सड़क हादसा, दो की मौत
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई में लॉकडाउन के दौरान गुरुग्राम से गांव पैदल जाते समय श्रमिक को किसी वाहन ने रौंद दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की बात कही है।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के बूटामऊ गांव निवासी सनोज (26) पुत्र सोनपाल गुरुग्राम में सफाई का कार्य करता था। लॉकडाउन के कारण वह अपने गांव आ रहा था। चार दिन पहले माधौगंज के एक साथी के साथ पैदल ही गांव जाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर कुछ दूरी के लिए मिले साधनों से वह गुरुवार रात माधौगंज पहुंच गया था।
शुक्रवार सुबह एक वाहन से वह हरदोई शहर तक आया और फिर यहां से पैदल ही अपने गांव बटामऊ जा रहा था। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर ग्राम बहोरवापुरवा के पास वाहन ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो लोनार कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान शव के पास से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को जानकारी दी गई और शव को पोस्टमाटर्रम के लिए भेज दिया गया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। कोतवाल राजेश कुमार राय ने बताया कि श्रमिक को रौंदने वाले वाहन का कोई पता नहीं चला है। परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।