फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mighty Mavericks, Rangers, Aspire, and T-Care Titans won their matches

Kanpur News: माइटी मेवरिक्स, रेंजर्स, एस्पायर और टी-केयर टाइटंस ने जीते मैच

Tue, 14 Oct 2025 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Mighty Mavericks, Rangers, Aspire, and T-Care Titans won their matches
कानपुर। यूनाइटेड चैंपियंस लीग (यूसीएल) में रविवार को माइटी मेवरिक्स, रेंजर्स, एस्पायर और टी-केयर टाइटंस की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते। चारों मैच अलग-अलग मैदान पर खेले गए।
विज्ञापन


ऑफ क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में सुविधा ट्रैवल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाए जिसमें बंटी ने सर्वाधिक 39 रन जोड़े। वहीं गेंदबाजी में गौरव सचान ने तीन, करण और देवेश तिवारी ने दो-दो विकेट लिए। इसके बाद माइटी मेवरिक्स ने 23.3 ओवर में 126 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीता।
विज्ञापन


टीम से अर्पित अवस्थी ने 26, रोहित धवन ने 25 और गौरव सचान ने 21 रन की पारी खेली। लॉर्ड्स ग्राउंड पर हुए दूसरे मैच में फ्रेंड्स क्लब की टीम ने 132 रन बनाए, जिसमें रमन भुल्लर ने 45 रन जोड़े। शिखर जायसवाल और प्रतीक गुप्ता ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं रेंजर्स टीम ने 23.5 ओवर में 133 रन बनाकर पांच विकेट से जीत दर्ज की। टीम से मोहित चोपड़ा ने 30, पुलकित त्रिपाठी ने 23 और नीरज तिवारी ने 18 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका ग्राउंड पर हुए तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पिच रेडर्स टीम ने 127 रन बनाए। गेंदबाजी में शहंशाह आलम ने तीन और रविंद्र कुमार ने दो विकेट झटके। इसके बाद एस्पायर टीम ने चेतन सिंह के 62 और गोविंद यादव के 41 रन के दम पर 128 रन बनाकर पांच विकेट से जीत दर्ज की।


कानपुर साउथ ए मैदान पर हुए चौथे मैच में ऑरेंज आर्मी ने 227 रन बनाए। इसमें चिराग आनंद ने 49, अंशुल ने 43 और विनीत ने 35 रन बनाए। इसके बाद टी-केयर टाइटंस ने सिरिल के 69, आदित्य शर्मा के 57 और मोहित गुप्ता के 34 रन के दम पर 29.4 ओवर में नौ विकेट खोकर 230 रन बनाते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed