{"_id":"6704b975e2ca9dab9e0a49ed","slug":"middle-aged-man-clashed-with-police-personnel-died-after-being-pushed-villagers-created-ruckus-2024-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: पुलिस कर्मियों से भिड़ा अधेड़, धक्का लगने से मौत, ग्रामीणों का हंगामा…एएसपी बोले- जांच की जा रही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: पुलिस कर्मियों से भिड़ा अधेड़, धक्का लगने से मौत, ग्रामीणों का हंगामा…एएसपी बोले- जांच की जा रही है
Tue, 08 Oct 2024 10:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 08 Oct 2024 10:22 AM IST
सार
Hardoi News: बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात पुलिसकर्मियों का घक्का लगने से अधेड़ गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नटपुरवा गांव में अज्ञात पुलिस कर्मियों ने एक शख्स को धक्का दे दिया। धक्का लगने से जमीन पर गिरे शख्स की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। गांव से बाहर शव ले जाकर सड़क पर रखने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रोक लिया। परिजन पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाए जाने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
नटपुरवा गांव में अज्ञात पुलिस कर्मियों ने सोमवार आधी रात के बाद छापा डाला था। यहां से कमल बाबू नाम के युवक को पुलिस पकड़ कर ले जा रही थी। इस पर पड़ोसी कन्हाई (50) ने विरोध किया और कमल बाबू को छुड़ा लिया। इसी दौरान अज्ञात पुलिस कर्मियों ने कन्हाई को धक्का दे दिया।
विज्ञापन
कन्हैया गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। कन्हाई की मौत की जानकारी होने पर अज्ञात पुलिस कर्मी मौके से कमल बाबू को छोड़कर भाग निकले । कमल बाबू के परिजनों और ग्रामीणों ने रात में ही हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी पर सुबह उपजिलाधिकारी बिलग्राम और क्षेत्राधिकारी बिलग्राम मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने मशक्कत कर रोका
ग्रामीणों को समझने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीण शव लेकर मुख्य मार्ग पर रखने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बिलग्राम कोतवाली पुलिस ने मशक्कत कर उन्हें रोक लिया। यह लोग पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाए जाने की मांग कर रहे हैं। उधर, दूसरी ओर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि मौके पर कौन पुलिसकर्मी गए थे, इसकी जानकारी की जा रही है।