{"_id":"6a49691d3c8fd73a360d50b3","slug":"mid-day-meals-are-not-being-prepared-at-the-school-data-is-being-entered-into-the-portal-kanpur-news-c-220-1-ka21001-145291-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: स्कूल में नहीं बन रहा एमडीएम, पोर्टल पर भरा जा रहा डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: स्कूल में नहीं बन रहा एमडीएम, पोर्टल पर भरा जा रहा डाटा
Sun, 05 Jul 2026 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
शिवली। एक जुलाई से सभी परिषदीय स्कूल नियमित रूप से संचालित हो रहे हैं और बच्चों को एमडीएम के तहत भोजन परोसा जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय काशीपुर में एक भी दिन बच्चों को एमडीएम नहीं परोसा गया है। शनिवार को बीईओ ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया तो प्रभारी प्रधानाध्यापक बिना सूचना के अनुपस्थित मिलीं। उनका एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में चरमराई शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता ने स्कूल का निरीक्षण किया। बताया कि स्कूल के खिलाफ लगातार कई शिकायत मिल चुकी हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए स्कूल पहुंचने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रियंका दुबे अनुपस्थित पाई गईं। वहीं, शिक्षिका रंजना अवस्थी मेडिकल अवकाश पर थीं। वहीं, स्कूल में मौजूद 17 बच्चों को शिक्षक रिक्की गुप्ता व दिव्या सिंह पढ़ाते मिलीं।
बताया कि बच्चों से जानकारी करने पर पता चला कि अभी तक पुस्तकों का वितरण भी नहीं किया गया और एक भी दिन एमडीएम के तहत भोजन नहीं दिया गया है। स्कूल में साफ-सफाई की व्यवस्था सही न होने से गंदगी पाई गई है। बच्चों की उपस्थिति रजिस्टर में पंजीकृत 54 बच्चों की संख्या लगातार घटती जा रही है जबकि शिक्षा विभाग इनके नामांकन की संख्या को बढ़ाने पर लगातार जोर दे रहा है। बीईओ ने बताया कि निरीक्षण में मिली खामियाें की रिपोर्ट कार्रवाई के लिए बीएसए को भेजी जा रही है।