{"_id":"4709ebf2f02e1d12360212346018d6a8","slug":"mid-day-meal-was-made-in-dirt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी के बीच बनता मिला मिड-डे मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी के बीच बनता मिला मिड-डे मील
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Wed, 25 Feb 2015 02:56 AM IST
विज्ञापन
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने डीएम डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर मंगलवार सुबह बाबूपुरवा स्थित मिड डे मील बनाने वाली संस्था सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी के किचन में छापा मारा। टीम को गंदगी के बीच बच्चों के लिए खाना बनता मिला। परिसर के बाहर भी गंदगी में सूअर लोटते दिखाई दिए।
टीम ने किचन से आठ खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल भी भरे, साथ ही सफाई के लिए दिशा निर्देश देने के साथ संस्था के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
सोसाइटी शहर के करीब सौ प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल में मिड-डे मील बांटती है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य आयुक्त ने मिड-डे मील की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बाबूपुरवा के बाबाकुटी स्थित संस्था सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी स्कूलों के 5 हजार बच्चों के लिए मिड-डे-मील बनाती है। मंगलवार सुबह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएन सिंह कुशवाहा ने टीम के साथ छापा मारा। कुशवाहा ने बताया कि जांच के दौरान किचन में गंदगी के बीच खाना पकता मिला।
साथ ही मंगलवार के मैन्यूू के हिसाब से बनी हुई मिक्स दाल में सब्जियां नहीं मिली, खाने में इस्तेमाल होने वाले पानी की रिपोर्ट भी संस्था संचालक नहीं दिखा पाए। टीम ने बड़ी सोयाबीन, सरसों का तेल, तैयार मिक्स दाल, उरद की दाल, धनिया, पाउडर नमक सहित आठ खाद्य पदार्थों की जांच के लिए नमूना भरा है।
जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। किचन में भारी अनियमितता पाई गई है, सफाई के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उन्होंने बताया कि पूरे शहर में लगातार कार्रवाई इसी तरह चलती रहेगी, शहर की अन्य संस्थाओं की जांच भी जल्द की जाएगी। सुधार नहीं करने पर टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा।