{"_id":"67b6382175a49dd6180f2353","slug":"metro-construction-will-accelerate-money-can-be-available-for-six-bridges-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1010392-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मेट्रो निर्माण में आएगी तेजी, छह पुलों के लिए मिल सकता है पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मेट्रो निर्माण में आएगी तेजी, छह पुलों के लिए मिल सकता है पैसा
विज्ञापन
कानपुर। प्रदेश सरकार की तरफ से 20 फरवरी को पेश किए जाने वाले आगामी वित्तीय वर्ष के बजट से मेट्रो निर्माण में और तेजी आने की संभावना है। बजट से शहरवासियों को छह पुलों की सौगात, सीएम ग्रिड योजना फेज-3, मकड़ीखेड़ा नाला निर्माण के लिए भी धनराशि मिलने की संभावना है।
प्रदेश सरकार के बजट में कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के तहत निर्माण कार्य में तेजी के लिए 200 से 300 करोड़ रुपये का प्रावधान होने की संभावना है। इससे मेट्रो निर्माण कार्य और रफ्तार पकड़ेगा। 11 हजार करोड़ की मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर-1 के चुन्नीगंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन-कानपुर सेंट्रल सेक्शन, वहां से ट्रांसपोर्टनगर भूमिगत सेक्शन और उसके आगे बारादेवी से नौबस्ता एलिवेटेड सेक्शन में निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसी तरह कॉरिडोर-2 के तहत सीएसए से बर्रा-8 तक निर्माण हो रहा है।
वहीं, सेतु निगम ने झाड़ी बाबा पड़ाव से शुक्लागंज के बीच गंगा में टूटे पुल के पास चार लेन के पुल, जरीबचौकी क्राॅसिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज, दिल्ली-हावड़ा रूट की पनकी पड़ाव रेलवे क्राॅसिंग, इसी रूट में पनकी रेलवे स्टेशन के पास कालपी रोड में समानांतर पुल, जीटी रोड से सुजातगंज-श्यामनगर रोड की सुजातगंज रेलवे क्राॅसिंग और कानपुर-प्रयागराज सेक्शन में चकेरी स्टेशन के पास रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किए हैं। इन्हें जिलाधिकारी के माध्यम से शासन भेजा गया है। चार अन्य पुलों के भी प्रस्ताव भेजे गए हैं। इनकी अनुमानित लागत करीब 1800 करोड़ रुपये है। आगामी वर्ष की कार्ययोजना में इनमें से कुछ पुलों के लिए धन आवंटित होने की संभावना है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के आगामी वित्तीय वर्ष बजट में नगर निगम को सीएम ग्रिड योजना फेज-3, मकड़ीखेड़ा नाला निर्माण आदि के लिए भी धन आवंटित होेने की संभावना है। अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों के संरक्षण व सुंदरीकरण के लिए भी धन मिलने की संभावना है। 15वें वित्त आयोग से भी विकास के लिए धन मिलेगा।
पीडब्ल्यूडी ने भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के चौड़ीकरण, नवीनीकरण, मरम्मत आदि के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन भेजे हैं। विभाग के अधिकारियों ने आगामी वित्तीय वर्ष में करीब 200 करोड़ रुपये मिलने की संभावना जताई है।