फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Methodist High School and Guru Harrai Academy victorious in inter school cricket tournament

Kanpur News: इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में मेथोडिस्ट हाईस्कूल और गुरु हरराय अकादमी विजयी

Wed, 13 Aug 2025 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Methodist High School and Guru Harrai Academy victorious in inter school cricket tournament
इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में मैच खेलता खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
कानपुर। द स्पोर्ट्स हब में मंगलवार से शुरू हुए स्व. आत्माराम अग्रवाल स्मारक इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में मेथोडिस्ट हाईस्कूल और गुरु हरराय अकादमी ने अपने-अपने मैच जीते। पहले मैच में मेथोडिस्ट हाई स्कूल ने 15 ओवर में सात विकेट पर 147 रन बनाए।
विज्ञापन


टीम से कनिष्क ने 35, विराट वाजपेयी ने 25 व उत्कर्ष में 20 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में साहिल खान व अभय ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, क्राइस्ट चर्च कॉलेज की पूरी टीम 13.3 ओवर में 101 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


टीम से अभय ने 26, हुसैन राजा ने 22 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में वैभव त्रिवेदी ने चार, यथार्थ व सिद्धार्थ ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए वैभव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मैच में बिलाबांग हाईस्कूल की टीम ने 15.2 ओवर में 89 रन बनाए। टीम से जियान ने 26, मोहम्मद उमर ने 17 रन बनाए, तो गेंदबाजी में वैदिक दीक्षित ने तीन व आर्यन पटेल ने दो को आउट किया। वहीं, गुरु हर राय अकादमी ने 11 ओवर में दो विकेट पर 90 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।


जीत में वैदिक दीक्षित ने 43 व शिवांश ने 26 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में मोहम्मद उमर व अहमद ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वैदिक दीक्षित को मिला। इससे पहले टीएसएच में प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीसीपी हेड क्वार्टर/क्राइम एसएम कासिम आबिदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। मौके पर ऑडी स्टेडिया के प्रबंध निदेश राजीव गर्ग, प्रणीत अग्रवाल, कोच शशिकांत खांडेकर, पीके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed