फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लगातार बढ़ रहा तापमान बना मुसीबत, यहां आज आंधी-बारिश की संभावना 

Mon, 18 Jun 2018 04:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 18 Jun 2018 04:24 PM IST
सार

दिन में बूंदाबांदी, तेज हवा फिर भी गर्मी आसमान पर
अगले 72 घंटे तक इसी तरह गरम हवाएं चलेंगी 

विज्ञापन
Meteorological Department warns of storm and rain
डेमाे पिक
लगातार बढ़ रहा  तापमान लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। एेसे में मौसम विभाग ने आज कानपुर शहर व आसपास के जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जतायी है। 

 

Meteorological Department warns of storm and rain
डेमाे पिक
रविवार को दिन में बूंदाबांदी हुई, हवा भी चली फिर भी पारा 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। पश्चिम से आने वाली मरुस्थली हवाओं की वजह से अगले दो तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने रविवार को बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन पश्चिमी हवाओं की वजह से यह महानगर के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी तक सिमट गया।

 
Meteorological Department warns of storm and rain
डेमाे पिक
पाकिस्तान के मरुस्थली क्षेत्रों से बहने वाली गरम हवा राजस्थान से होती हुई आकर देश के कई क्षेत्रों में असर डाल रही है। उत्तर प्रदेश के मध्य क्षेत्र में इसका असर पिछले कई दिनों से बना हुआ है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले 72 घंटे तक इसी तरह गरम हवाएं चलेंगी। बीच में हल्की बूंदाबांदी होगी लेकिन गर्मी का असर कम नहीं होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meteorological Department warns of storm and rain
डेमाे पिक
रविवार को दिन का तापमान 41 से बढ़कर 41.8 हो गया, जबकि रात का पारा पहले की तरह 28 डिग्री पर ही बना हुआ है। मरुस्थली हवाएं चलने की वजह से दिन में हवा की नमी एक और रात में दो प्रतिशत कम हुई। पिछले सात दिनों से पश्चिमी हवा चल रही है। इसके दो दिनों तक और चलने की संभावना है। पश्चिमी हवाओं से बारिश होने की संभावना कम हो जाती है। इससे हवा में नमी खत्म हो जाती है। ऐसे में बादल बनने की गुंजाइश कम रहती है।


 
विज्ञापन
Meteorological Department warns of storm and rain
डेमाे पिक
रविवार को तापमान
अधिकतम- 41.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 28.2 डिग्री सेल्सियस

आर्द्रता
अधिकतम- 42 प्रतिशत 
न्यूनतम- 28 प्रतिशत 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed