फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थानेदारों की जेब में अपराधियों की कुंडली, पुलिस विभाग ने तैयार किया त्रिनेत्र एप

Mon, 18 Jun 2018 04:24 PM IST
मनीष निगम, अमर उजाला, कानपुर
मनीष निगम, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 18 Jun 2018 04:24 PM IST
सार

- पुलिस विभाग ने तैयार किया त्रिनेत्र एप 
- 1500 अपराधियों की कुंडली और फोटो अपलोड 

विज्ञापन
App Prepare by Police Department
डेमाे पिक
अब थानेदार की जेब में शातिर और पेशेवर अपराधियों की कुंडली होगी। इसके लिए उनको एप त्रिनेत्र को क्लिक करना होगा और उनके सरकारी मोबाइल की स्क्रीन पर अपराधी का फोटो और आपराधिक रिकॉर्ड आ जाएगा। इससे थानेदारों को किसी भी अपराधी के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए जिला क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (डीसीआरबी) या किसी किसी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे।

 
App Prepare by Police Department
डेमाे पिक
जिला पुलिस ने पेशेवर और शातिर अपराधियों का पूरा चिट्ठा (डोजियर) तैयार कराया है। इसमें अपराधी का नाम, पता, पिता का नाम, पेशा, परिजनों, वकील और जमानतगीरों तक का ब्योरा है। सभी थानों ने इसे डीसीआरबी भेज दिया है। डीसीआरबी प्रभारी एके सिंह और उनकी टीम ने त्रिनेत्र नाम से एप लांच किया है। इसमें सभी अपराधियों की कुंडली को फीड किया जा रहा है। प्रथम चरण में 1500 अपराधियों की कुंडली और फोटो अपलोड हो चुकेहैं। दूसरे चरण में 1500 और अपराधियों का आपराधिक रिकार्ड अपलोड करने का काम चल रहा है। सूत्रो केमुताबिक जिले के सभी थानाप्रभारी के सरकारी मोबाइल पर त्रिनेत्र एप को अपलोड किए जाने का काम चल रहा है। अब तक 22 थानेदारों के मोबाइल पर यह एप अपलोड किया जा चुका है।

यह होगा फायदा

App Prepare by Police Department
डेमाे पिक
जिले के किसी भी थाने में कहीं भी लूट, डकैती, अपहरण जैसी संगीन वारदात होती है, तो थानेदार पीड़ित के बताए हुलिए के आधार पर उसे  फौरन शातिरों का फोटो और हुलिया मोबाइल पर अपलोड कर दिखा सकेंगे। किसी भी अपराधी का आपराधिक रिकॉर्ड पलक झपकते ही थानेदार की आंखों के सामने आ जाएगा। कहीं और किसी भी वक्त थानेदार अपराधी की कुंडली देख सकेंगे। थानेदारों को अपराधियों का एलबम और रिकार्ड कागजों पर रखने की जरूरत भी नहीं होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
App Prepare by Police Department
डेमाे पिक
शातिर और पेशेवर अपराधियों का फोटो और आपराधिक रिकार्ड ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके लिए त्रिनेत्र एप बनाया गया है। थानेदार अपने मोबाइल पर किसी भी अपराधी के बारे में जानकारी ले सकेंगे। अखिलेश कुमार, एसएसपी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed