{"_id":"6ad8f2070ff7c94581016ff3","slug":"kanpur-residential-schools-for-girls-to-be-set-up-in-seven-blocks-170-crore-to-be-spent-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सात ब्लॉकों में बनेंगे बालिका आवासीय विद्यालय, 170 करोड़ होंगे खर्च, छात्राओं को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सात ब्लॉकों में बनेंगे बालिका आवासीय विद्यालय, 170 करोड़ होंगे खर्च, छात्राओं को मिलेगी सुविधा
Wed, 21 Oct 2026 10:50 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:50 PM IST
सार
हर विद्यालय पर 24.23 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। पहली किस्त में करीब 12.12 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के सात विकासखंडों में मुख्यमंत्री आवासीय बालिका विद्यालयों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में कानपुर नगर के सात विद्यालयों को शामिल करते हुए निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की है। भीतरगांव, बिल्हौर, घाटमपुर, कल्याणपुर, पतारा, सरसौल और शिवराजपुर में बनने वाले इन विद्यालयों पर करीब 169.67 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्रत्येक विद्यालय के निर्माण की अनुमानित लागत 24.23 करोड़ रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शासन के बेसिक शिक्षा अनुभाग-5 के संयुक्त सचिव लाल मणि यादव ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। बीएसए हरिओम सिंह ने बताया कि आदेश के अनुसार प्रत्येक विद्यालय के लिए पहली किस्त के रूप में करीब 12.12 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। हालांकि, आदेश में निर्माण शुरू होने और पूरा होने की समयसीमा का उल्लेख नहीं है। शासन ने समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक को स्वीकृत कार्ययोजना के अनुसार निर्माण संबंधी आगे की कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। जिन विकासखंडों के प्रस्ताव अभी नहीं भेजे गए हैं, वहां मानक के अनुसार भूमि उपलब्ध कराकर प्रस्ताव भेजने को भी कहा गया है।
विज्ञापन