फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Meri Kumbh Yatra Going to Kumbh for eight consecutive times, did Kalpavas in Ardh Kumbh did public service

Meri Kumbh Yatra: आठ बार से लगातार जा रहे हैं कुंभ, अर्द्धकुंभ में किया था कल्पवास, संगम तट पर की जनसेवा

Fri, 17 Jan 2025 11:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Jan 2025 11:49 AM IST
सार

Kanpur News: अमर उजाला के मेरी कुंभ यात्रा कॉलम में महाकुंभ में जाने वाले शहरवासियों के संस्मरण दिए जा रहे हैं। इस कड़ी में अधिवक्ता यज्ञवीर सिंह ने अपने अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने कहा है कि वो पिछले आठ बार से कुंभ जा रहे हैं। इस बार पत्नी और भतीजे संग गए थे।

विज्ञापन
Meri Kumbh Yatra Going to Kumbh for eight consecutive times, did Kalpavas in Ardh Kumbh did public service
अधिवक्ता यज्ञवीर सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाकुंभ में कानपुर से गए अधिवक्ता ने स्नान कर मां गंगा से देश की तरक्की और सनातनियों की रक्षा के लिए प्रार्थना की। उन्होंने संगम तट पर लोगों की सेवा की। बी ब्लॉक पनकी निवासी एडवोकेट यज्ञवीर सिंह ने बताया कि वह पिछले आठ बार से लगातार कुंभ में गंगा स्नान के लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन

छह साल पहले अर्द्धकुंभ में उन्होंने गंगा तट पर कल्पवास भी किया था। वह छह घंटे कुटिया में ध्यान लगाकर बैठे थे। इस बार उनके गुरु अवधूत संत अलखराम ने महाकुंभ में शिविर लगवाया है। वह गुरु जी के साथ 11 जनवरी को गए थे और 15 की सुबह वापस लौटे।

विज्ञापन

सनातन धर्म को मिलता रहे बढ़ावा
साथ में पत्नी शालिनी और भतीजा दिग्विजय भी था। वह लोग सेक्टर-8 में गुरुजी के शिविर में रुके थे। इस दौरान उन्होंने गंगा में स्नान कर दान भी किया। करीब पांच दिन संगम तट पर रुककर भंडारा में सेवा दी। उन्होंने बताया कि महाकुंभ में बहुत अच्छी व्यवस्था है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ऐसे ही काम करते रहें, जिससे सनातन धर्म को बढ़ावा मिलता रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed