फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mercury hits 42.2 degrees; people left drenched in sweat.

Kanpur News: 42.2 डिग्री पहुंचा पारा, पसीने से तरबतर रहे लोग

Sun, 21 Jun 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 21 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Mercury hits 42.2 degrees; people left drenched in sweat.
कानपुर देहात। आसमान में हल्के बादल छाए रहने के बीच निकल रही चटख धूप से उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दो दिन में दिन का पारा 2.6 डिग्री बढ़ा है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के आसार जताए हैं फिलहाल बारिश नहीं होने की संभावना जताई है। बदली छाने दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सामान्य से अधिक तापमान होने से उमस भरी गर्मी सता रही है। लोग पसीने से तरबतर होकर परेशान हो रहे हैं। शनिवार को सुबह से हल्की बदली छाई रही लेकिन दोपहर में चटख धूप निकली। उमस बढ़ी तो लोग पसीने से तरबतर नजर आए। जरा देर के लिए भी बिजली गुल होने पर पंखे कूलर बंद होने ही लोग पसीना आने पर परेशान दिखे। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन

शनिवार को दिन का तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 5.8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पश्चिम हवाएं चलीं। सुबह से समय हवा में ठंडक रही लेकिन दोपहर में यह हवा गर्म हो गई। लू के थपेडों ने राहगीरों को झुलसा कर रख दिया। शुक्रवार रात में न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह बृहस्पतिवार की तुलना में 2.2 डिग्री अधिक रहा। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी डॉ. अजय मिश्र ने बताया कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। चटख धूप निकलने से लू चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed