{"_id":"5a5663414f1c1b1e1b8b463c","slug":"mercury-hits-3-6-degree-celsius-three-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस पर, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस पर, तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Thu, 11 Jan 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
खिली धूप का आनंद लेते ग्रामीण।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचानक पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़कने से सीजन की सबसे सर्द रात रही। बुधवार को पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं मंगलवार को न्यूनतम पारा 5.8 डिग्री सेल्सियस था। ठंड की चपेट में आने से शिवली में दो वृद्ध और सट्टी थाना क्षेत्र में एक वृद्धा ने दम तोड़ दिया।
शिवली के राम नगर निवासी शिवकुमार अग्निहोत्री (65) की मंगलवार को खेत से लौटने के बाद अचानक हालत बिगड़ गई। तुरंत उन्हें सीएचसी ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके बेटे महेंद्र ने बताया पिता पानी लगाने खेत गए थे। खेत से लौटने पर उनके सीने में दर्द उठा था। इसी तरह शंकर नगर के चुन्ने खां (65) भी रात को खेतों में पानी लगाकर लौटे थे। बेटे सवेस खां ने बताया कि देर रात अचानक हालत बिगड़ने पर जब तक सीएसची लेकर पहुंचे उन्होंने दम तोड़ दिया।
वहीं, सट्टी थाना क्षेत्र के नौबादपुर निवासी कमलादेवी (70) की देर शाम अचानक दस्त शुरू होने से हालत बिगड़ गई। भोर में हालत ज्यादा बिगड़ने पर बेटा अर्जुन सीएचसी लेकर पहुंचा तो उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने से पहले ही कमलादेवी की मौत हो गई।